सहकार से समृद्धि योजना’ के अंतर्गत सहकारी समितियों ने इफको-एमसी कृषि रसायनों के विक्रय का किया शुभारंभ।

नसीमखान सांची

सांची,, भारत सरकार की सहकार से समृद्धि योजना के अंतर्गत बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित, सांची एवं सलामतपुर ने इफको-एमसी के कृषि रसायनों के विक्रय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के पूर्व चेयरमैन श्री शेर सिंह राजपूत ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पूनम बट्टी (प्रशासनिक अधिकारी) एवं विशेष अतिथि श्री इमरान जाफरी (शाखा प्रबंधक), श्री विजय कुमार द्विवेदी (रीजनल बिजनेस मैनेजर, इफको-एमसी), श्री ओम प्रकाश मेवाड़ा (टेरिटरी मैनेजर, इफको-एमसी), श्री दीपक चंद्रवंशी (एम.डी.ए.), श्री नरेश राजपूत (प्रबंधक, समिति सांची) तथा श्री कुंवर सिंह दांगी (प्रबंधक, समिति सलामतपुर) उपस्थित रहे।
समिति के समस्त स्टाफ और लगभग 105 प्रगतिशील किसान भी इस अवसर पर शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान इफको-एमसी भोपाल से आए श्री विजय कुमार द्विवेदी ने कृषि रसायनों की उपयोगिता और संस्था के तीन मूलभूत सिद्धांत— सही दवा, सही दाम और किसान सुरक्षा बीमा योजना — के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
सभी अतिथियों ने सहकारी समितियों को कृषि रसायनों का व्यवसाय प्रारंभ करने पर शुभकामनाएं दीं और किसानों को इसका अधिकतम लाभ कैसे मिले, इस पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में सलामतपुर समिति प्रबंधक श्री कुंवर सिंह दांगी ने किसानों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सहयोग और मार्गदर्शन बनाए रखने का अनुरोध किया।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव