सांची के बौद्ध स्तूप की पवित्रता देश-विदेश में विख्यात है – केन्द्रीय मंत्री श्री रिजिजू

नसीमखान

शांति और कल्याण के लिए भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलना होगा
केन्द्रीय मंत्री श्री रिजिजू ने सांची में दो दिवसीय महाबोधी महोत्सव का किया शुभारंभ

रायसेन,
भारत सरकार के अल्पसंख्यक तथा संसदीय कार्य विभाग मंत्री श्री किरेन रिजिजू द्वारा रायसेन जिले की विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची स्थित बुद्ध जम्बूदीप पार्क में आयोजित दो दिवसीय महाबोधी महोत्सव का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महाबोधि सोसायटी के चीफ वानगल उपतिस नायक थेरो, स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी भी उपस्थित रहे।
महोत्सव के प्रारंभ में केन्द्रीय मंत्री श्री रिजिजू ने कहा कि मध्यप्रदेश के लोगों को इस बात का एहसास होगा कि वह कितने पवित्र स्थान के पास रहते हैं। सांची के बौद्ध स्तूप की पवित्रता और ज्ञान देश-विदेश में विख्यात है। पूरे विश्व में बौद्ध धर्म को मानने वालों के मन में यह इच्छा जरूर होती है कि वह अपने जीवनकाल में भारत दर्शन करें और सांची की पवित्र नगरी जरूर देखें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र में दुनिया को संदेश दिया कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है। सम्राट अशोक के बाद दुनिया को इतना बड़ा संदेश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है। इस दुनिया में समृद्धि और शांति के लिए भगवान बुद्ध की शरण में जाना होगा। भारत सरकार के नेतृत्व में वर्ष 2014 में बुद्ध जयंती को मनाने के लिए समिति ने निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि कोई भी देश अगर दुनिया में प्रभाव डालना चाहता है तो उसको भगवान बुद्ध के बताए शांति के मार्ग पर चलना होगा। दुनिया इस रास्ते पर चलकर ही खुशहाल और समृद्ध रहेगी। बुद्ध विहार और अन्य स्थलों को विकसित किया जाएगा।
केन्द्रीय मंत्री श्री रिजिजू ने कहा कि भारत देश सामान्य देश नहीं है, यह सदियों से लोगों को शांति का संदेश देता आ रहा है। उन्होंने सांची महोत्सव का उल्लेख करते हुए कहा कि सांची महोत्सव मनाने की शुरूआत वर्ष 1952 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में हुई थी। तभी से यह महोत्सव मनाया जा रहा है। सांची में भगवान बुद्ध के दो महान अनुयायी सारिपुत्र और महामोदग्लायान, इनके अस्थि अवशेष हैं। भारत के पास परम्परा, आध्यात्म की विरासत है। महाबोधि सोसायटी के चीफ वानगल उपतिस नायक थेरो, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे भी उपस्थित रहे।

बौद्ध कलाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियांमहाबोधि महोत्सव के प्रथम दिवस प्रख्यात कलाकारों द्वारा बौद्ध कलाओं पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पहली कड़ी में जापानी लोक नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत कृति थियेटर एण्ड स्पोर्ट अकादमी नागपुर के कलाकारों द्वारा भगवान बुद्ध की जीवन कथा पर केन्द्रित महानाट्य धम्मचक्र की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की अगली कड़ी में भोपाल आकृति मेहरा एवं साथी द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    स्कूल के पास से सड़क निर्माण पर उचेर के ग्रामीणों ने जताई आपत्तिप्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन, वैकल्पिक नहर मार्ग से सड़क बनाने की मांग

    नसीम खानसांची,,,समीपस्थ ग्राम उचेर से सूखा करार तक स्वीकृत सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को…

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    नसीम खानसांची, ,,रायसेन। जैन धर्म के पर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व के अवसर पर सांची के श्री 1008 शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल के पास से सड़क निर्माण पर उचेर के ग्रामीणों ने जताई आपत्तिप्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन, वैकल्पिक नहर मार्ग से सड़क बनाने की मांग

    स्कूल के पास से सड़क निर्माण पर उचेर के ग्रामीणों ने जताई आपत्तिप्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन, वैकल्पिक नहर मार्ग से सड़क बनाने की मांग

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    निर्माणाधीन शवगृह में बिना पलस्तर पुताई, गुणवत्ता पर उठे सवालघटिया ईंट और पुराने भवन की सामग्री के उपयोग की भी चर्चा, जिम्मेदार विभाग की निगरानी पर सवाल

    निर्माणाधीन शवगृह में बिना पलस्तर पुताई, गुणवत्ता पर उठे सवालघटिया ईंट और पुराने भवन की सामग्री के उपयोग की भी चर्चा, जिम्मेदार विभाग की निगरानी पर सवाल

    सांची में त्योहारों पर विशेष स्वच्छता अभियान, धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई पर विशेष जोर

    सांची में त्योहारों पर विशेष स्वच्छता अभियान, धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई पर विशेष जोर

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न