सांची: जहाँ विरासत और स्वाद का अद्भुत संगम होता हैप्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहर और स्वादिष्ट फलों से समृद्ध एक अनोखा नगर।

नसीमखान सांची

सांची, जो कि विश्वप्रसिद्ध बौद्ध स्मारकों के लिए जानी जाती है, केवल ऐतिहासिक महत्व का केन्द्र नहीं है, बल्कि यह नगर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और स्वादिष्ट फलों के लिए भी खास पहचान रखता है। यहाँ का हरा-भरा वातावरण, विशेषकर आम और खिरनी के वृक्ष, वर्षों से लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे हैं।
कभी इस नगर में आम के सैकड़ों पेड़ छाया, शुद्ध ऑक्सीजन और स्वादिष्ट फलों का वरदान थे। यहाँ की आम की विभिन्न प्रजातियाँ न केवल स्थानीय लोगों में लोकप्रिय थीं, बल्कि देशभर से लोग सांची के आम का स्वाद लेने आते रहे हैं। विशिष्ट अतिथि और वरिष्ठ अधिकारी वर्ग तक इस स्वाद के मुरीद रहे हैं।
यहां स्थित एक विशाल शासकीय उद्यान, जो लगभग 11 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ था, आम और खिरनी के पेड़ों से समृद्ध था। हालांकि, हाल ही में पर्यटन विभाग ने इस उद्यान के आधे हिस्से को ‘नगर सौंदर्यीकरण’ के नाम पर अधिग्रहित कर ‘जम्बूद्वीप पार्क’ के रूप में विकसित कर दिया। करोड़ों की लागत से बने इस पार्क ने पर्यटकों को नया आकर्षण तो दिया, लेकिन इस प्रक्रिया में कई पेड़ काटे गए और प्राकृतिक समृद्धि प्रभावित हुई।
शेष आधा भाग अब भी शासकीय उद्यान के अधीन है, जहां आज भी स्वादिष्ट आम और खिरनी के पेड़ फल दे रहे हैं। सांची का आम अब भी देशभर में प्रसिद्ध है, और इन फलों की नीलामी से सरकार को लाखों की आय होती है। खिरनी भी इस क्षेत्र की पहचान बन चुकी है। कभी बड़ी संख्या में खिरनी के पेड़ पूरे नगर में फैले हुए थे, लेकिन बढ़ती आबादी और अतिक्रमण के चलते अब ये केवल स्तूप परिसर तक सीमित रह गए हैं।
स्तूप परिसर की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते वहाँ के खिरनी वृक्ष आज भी सुरक्षित हैं। यही कारण है कि दूर-दराज से लोग खिरनी का स्वाद लेने यहाँ आते हैं। पुरातत्व विभाग द्वारा खिरनी फलों की नीलामी की जाती है, जिससे विभाग को अच्छी-खासी आमदनी होती है।
सांची आज भी न केवल बौद्ध धर्म की समृद्ध विरासत को संजोए हुए है, बल्कि अपने फलों की मिठास से देशभर के लोगों के दिलों में खास स्थान बनाए हुए है।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप