सांची नगर में बढ़ता अतिक्रमण, सड़कों ने लिया गलियों का रूप — प्रशासन मौन।

नसीमखान सांची
सांची,, नगर में इन दिनों अतिक्रमण का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बेशकीमती सरकारी भूमि हो या मुख्य सड़कें — दोनों पर अवैध कब्जे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बढ़ते अतिक्रमण से सड़कों का स्वरूप गलियों में तब्दील होता जा रहा है, जिससे नगर में आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।
जानकारी के अनुसार, सांची विश्वविख्यात ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल है, जहाँ देशी-विदेशी पर्यटकों का निरंतर आगमन रहता है। नगर परिषद प्रशासन नगर की सुंदरता और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयासरत है, किंतु दूसरी ओर अतिक्रमणकारी भी अपनी ‘मुहिम’ में पीछे नहीं हैं। वर्षों से जारी अतिक्रमण के कारण नगर की कीमती सरकारी भूमि कब्जे की भेंट चढ़ चुकी है।
वाहनों की बढ़ती संख्या और सड़कों के सिकुड़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। यही नहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोटे वाहनों और पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए बनाई गई सर्विस रोड भी अतिक्रमण की चपेट में आ चुकी है। इन पर दुकानें, ठेले और स्थायी निर्माण धड़ल्ले से खड़े हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की कार्रवाई केवल छोटे ठेलेवालों और गुमठी धारकों तक सीमित रहती है, जबकि प्रभावशाली अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई का अभाव साफ दिखाई देता है। यही वजह है कि सांची नगर में अतिक्रमण का जाल दिन-प्रतिदिन फैलता जा रहा है।
अन्य शहरों में समय-समय पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाता है, परंतु सांची जैसे ऐतिहासिक स्थल पर न तो स्थानीय प्रशासन और न ही जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्यवाही दिखाई देती है।
इस संबंध में नगर परिषद सांची के सीएमओ रामलाल कुशवाह का कहना है,
“हमने नगर में भ्रमण कर कुछ अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए हैं। शीघ्र ही अतिक्रमण दस्ता गठित कर नगर भर में अतिक्रमण हटाने और सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव