सांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब माफिया पर शिकंजा।नाकेबंदी के दौरान कार से 182 बोतल अंग्रेजी शराब जप्त, चालक फरार

नसीमखान सांची
सांची,,
जिले में अवैध शराब कारोबार पर सख्ती बरतते हुए सांची थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। विदिशा–भोपाल रोड पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 182 बोतल अंग्रेजी शराब (कुल 136.5 लीटर) जप्त की है। जप्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹1 लाख 45 हजार, जबकि जप्त कार की कीमत करीब ₹5 लाख आंकी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई 17 दिसंबर 2025 की रात 9.45 बजे से 10.15 बजे के बीच की गई। थाना सांची क्षेत्र अंतर्गत जैनश्री होटल से लगभग एक किलोमीटर उत्तर, विदिशा–भोपाल रोड पर पुलिस द्वारा नियमित वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध कार क्रमांक MP 04 CK 0903 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से परिवहन की जा रही अंग्रेजी शराब की 182 बोतलें बरामद की गईं। मामले में थाना सांची में अप.क्र. 234/2025 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की कायमी 18 दिसंबर 2025 को रात 3.59 बजे की गई।
इस मामले में फरियादी शासन की ओर से सउनि चंद्रपाल सिंह, थाना सांची हैं। फिलहाल फरार वाहन चालक अज्ञात है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि यह मामला संगठित अवैध शराब माफिया से जुड़ा हो सकता है।
थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने बताया कि फरार आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और किस स्थान पर इसकी आपूर्ति की जानी थी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
सांची पुलिस की सक्रियता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अवैध कारोबार करने वालों के लिए अब जिले में कोई जगह सुरक्षित नहीं हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल