नगर में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे बने अपराधियों के लिए वरदान, चोरी की वारदातों में इज़ाफा।संवेदनशील क्षेत्र होने के बावजूद निगरानी व्यवस्था कमजोर, पुलिस गश्त के बावजूद चोर बेखौफ।

नसीमखान सांची
सांची,,, नगर भर में अधिकांश सीसीटीवी कैमरों के बंद पड़े रहने से चोरी की वारदातों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। एक समय सुरक्षा की दृष्टि से पूरे नगर को सीसीटीवी कैमरों की जद में लाया गया था, लेकिन समय के साथ यह निगरानी व्यवस्था ही दम तोड़ती नजर आ रही है। कैमरों के निष्क्रिय होते ही चोरों और अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार सांची को एक संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, जहां सुरक्षा व्यवस्था का सुदृढ़ होना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन रखरखाव के अभाव में अधिकांश कैमरे अब शोपीस बनकर रह गए हैं। इसका सीधा फायदा अपराधी उठा रहे हैं।
हालांकि पुलिस द्वारा गश्त बढ़ाई गई है और रात भर पुलिस वाहनों के सायरन भी सुनाई देते हैं, इसके बावजूद अपराधी पुलिस को चकमा देकर घटनाओं को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं। हाल ही में नगर में दो घरों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं।
बुधवार शाम एक और घटना में नगर के पार्षद विवेक तिवारी की बाइक उनकी दुकान के बाहर से चोरी हो गई। पार्षद विवेक तिवारी ने बताया कि वह अपनी दुकान पर ग्राहकों को सामान देने में व्यस्त थे, इसी दौरान अज्ञात आरोपी उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे निजी सीसीटीवी कैमरे में कैद तो हुई, लेकिन आरोपी की पहचान नहीं हो सकी।
घनी आबादी वाले क्षेत्र में शाम करीब पांच बजे हुई इस घटना ने नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। निष्क्रिय सीसीटीवी कैमरों के चलते अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
अब नगरवासियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों को तत्काल दुरुस्त करना और निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाना समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल