सांची में आवारा कुत्तों का आतंक, प्रशासन की चुप्पी से बढ़ रहा खतरा।

नसीमखान सांची
सांची,,
ऐतिहासिक नगर सांची में आवारा कुत्तों का जमावड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर के मुख्य चौक-चौराहों, सरकारी दफ्तरों और पर्यटक स्थलों पर कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते देखे जा सकते हैं। स्थिति यह है कि अब यह पहचानना भी मुश्किल हो गया है कि कौन से कुत्ते पालतू हैं और कौन आवारा।
हर दिन बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक और स्कूली बच्चे इस ऐतिहासिक स्थल पर पहुंचते हैं, लेकिन नगर में फैले आवारा कुत्तों की भरमार उनके लिए खतरा बनी हुई है। कई बार इन कुत्तों के आपसी झगड़ों से अफरा-तफरी मच जाती है। बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल कायम है।
जानकारी के अनुसार, कुछ समय पूर्व अन्य शहरों में कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया गया था, परंतु सांची में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। न तो नगर परिषद और न ही पशु चिकित्सा विभाग इस दिशा में कोई कदम उठा रहे हैं। आवारा कुत्तों पर लगाम कसने वाले विभाग लगातार उदासीनता बरत रहे है
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन तब तक नहीं जागेगा जब तक कोई गंभीर हादसा न हो जाए। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है?
नगरवासियों ने मांग की है कि समय रहते आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि नागरिकों और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।तथा नगर वासियों एवं देशीविदेशी पर्यटक सुरक्षित रह सके। आज भी आवारा कुत्तों से न तो यह नगर अछूता रहा है न ही कोई सरकारी दफ्तर ।वैसे नगर पूरी तरह पहले से ही आवारा पशुओं की जकड मे जकडा हुआ है कब कुत्तों ने भी अपना जमावड़ा लगा लिया है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव