सांची विश्वविद्यालय में मना महिला दिवस• पूरक है, प्रतिस्पर्धी नहीं महिलाएं-कुलगुरु प्रोफेसर लाभ

नसीम खान

• विवि की महिला कर्मचारियों का हुआ सम्मान

सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया। कुलगुरु प्रो वैद्यनाथ लाभ ने कहा कि महिलाएं पूरक है ना कि प्रतिस्पर्धी और परिवार और समाज को जोड़ने वाली शक्ति है महिलाएं। उन्होने कहा कि विवाह संस्कार में दोनों बराबर है ना कि कोई छोटा और बड़ा। प्रो लाभ ने मिथिला की एक विवाह परम्परा चतुर्थी का उल्लेख करते हुए बताया कि वहां शादी के 4 दिन बाद तक वधू को पति को परखने का मौका होता है और अगर चौथे दिन वह मना कर देते तो विवाह पूरा नहीं माना जाता। लड़की के हां कहने पर दुबारा फेरे होते है और विवाह सम्पन्न होता है। उन्होने कहा कि वेदकालीन भारत महिलाओं को सम्मान देने के कारण ही इतना महान बन पाया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सम्राट अशोक तकनीकी संस्थान विदिशा की प्रोफेसर डॉ रश्मि जैन ने कहा कि महिलाएं समाज को दिशा दिखाती है। उन्होने कहा कि आज संवेदनाएं खत्म हो रही है और ऐसे में महिलाओं के प्रति समाज को नजरिया बदलना होगा। कुलसचिव प्रोफेसर अलकेश चतुर्वेदी ने कहा कि संपूर्ण इतिहास नारी शक्ति की गाथाओं से भरा हुआ है। उन्होने कहा कि अब तो महिला योद्धाओं के पुरातात्विक अवशेष भी प्राप्त हो रहे हैं। भारतीय चेतना के परिप्रेक्ष्य में महिला शक्ति का स्वरुप है और उनके बिना शिव भी शव रह जाते हैं।
इस अवसर पर डॉ ऋतु श्रीवास्तव ने कविता मां तुम ऐसी क्यों हो सुनाई। शोधार्थी मोनिका पटेल ने कविता सुनाई ‘हां मैं नारी हूं, सभी पुरुषों पर भारी हूं। जो रखता मान मेरा करती उसकी रखवाली हूं। ‘ विभा शर्मा ने माता सीता के द्वंद और उनके जीवन चरित्र पर कविता सुनाई । शोधार्थी ममता चौधरी ने शाक्त तंत्र में महिला शक्ति साधना पर चर्चा करते हुए तंत्र में महिलाओं के बारे में विचार रखे। कई अन्य शोधार्थियों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजलि दुबे द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन देते हुए प्रोफेसर नवीन मेहता ने कार्यक्रम की भूमिका को समेटते हुए कहा कि मां है तो खुशियों की बरसात है, मां है तो जीवन आबाद है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार