सांची सडक हो गई डायन ।प्रतिदिन हो रही दुर्घटना ।न सरकार न प्रशासन को सुध लेने की फुर्सत।,आज तेजरफ्तार कार ने पत्रकार को मारी टक्कर ,

नसीमखान
सांची,,, इस नगर से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग सडक जानलेवा साबित हो रही है हर रोज लोगों को दुर्घटना का शिकार होना पड रहा है न तो राष्ट्रीय राजमार्ग जरूरी सांकेतिक बोर्ड लगा सकी न ही पुलिस प्रशासन यातायात पुलिस की व्यवस्था ही जुटा सका जिससे बेफिक्र वाहन चालक अंधीरफ्तार से बेलगाम दौडते हुए आये दिन एक न एक व्यक्ति को अस्पताल पहुचाने मे पीछे नहीं दिखाई दे रहे हैं इस का खामियाजा लोगो को भुगतने मजबूर होना पड रहा है ।आज एक तेजरफ्तार कार ने नगर के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार को टक्कर मार कर अस्पताल पहुचा दिया ।
जानकारी के अनुसार नगर से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग ने डायन का रूप धारण कर लिया है इस सडक पर अंधीरफ्तार वाहनों से रोज कोई न कोई व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो कर अस्पताल पहुंच रहा है परन्तु इस ओर न तो सरकार को न ही प्रशासन को सुध लेने की फुर्सत मिल पा रही है जिसका खामियाजा लोग भुगत रहे हैं ।पांच दिन पहले ही एक पंचायत सचिव नसीम अली को एक वाहन टक्कर मार कर भागने में सफल रहा था जिसे गंभीर हालत में भोपाल के एक अस्पताल में गंभीर हालत में खामियाजा भुगतना पड़ रहा है हाल ही में एक दिन पहले एक कार एक ट्रक मे घुस गई जिसमें दो लोगों को गंभीर हालत में विदिशा अस्पताल भेजा गया जहाँ उपचार चल रहा है ।अभी हाल की दो दुर्घटना की स्याही सूख भी नहीं पाई थी कि आज सांची स्तूप चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार ने नगर के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जोशी को जोर दार टक्कर मार दी ।इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा कार एवं कार चालक को हिरासत में ले लिया तथा लोगों ने श्री जोशी को अस्पताल पहुचाया जहाँ से गंभीर चोटें लगने के कारण जोशी को विदिशा मेडिकल कालेज भेजा गया इस घटना से पत्रकार जगत में रोष बढ गया ।हालांकि इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटना समाचार पत्रों की सुर्खिया बन रहे हैं परंतु न तो सरकार न ही प्रशासन की नींद ही टूट पा रही है इस स्थल पर पहले यातायात पुलिस व्यवस्था चाकचौराहो पर हुआ करती थी परन्तु पुलिस प्रशासन ने उस व्यवस्था को भी खत्म कर दिया इसके साथ ही इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभाग द्वारा आबादी वाले क्षेत्र मे तथा स्कूलों के आसपास कहीं कोई सांकेतिक बोर्ड ही लगा पाया जिससे वाहनों की अंधीरफ्तार पर लगाम लग सके ।न ही कहीं कोई गतिअवरोधक ही बन सके ।जैसे तैसे स्कूली छात्रों की सुरक्षा को लेकर निर्माण ऐजेंसी द्वारा दो गतिअवरोधक तो बनाये गए परन्तु वह भी ऐसे बनाए गए जिनसे इन पर गुजरने वाले वाहनों की दुर्घटना जैसी आवाज ने लोगों की रातों की नींद उडाकर रख दी ।इस मामले में अनेक बार प्रशासन मे बैठे जिम्मदारो का ध्यान आकृष्ट कराया गया परन्तु वहीं एक जवाब हमेशा की तरह पत्र भेज रहे है तब प्रशासन का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशासन कितना इन दुर्घटना को लेकर गंभीर होगा ।इतना ही नहीं बाकी रही कसर वाटर प्लांट कंपनी ने नगर की पक्की सडको को खोदकर ऊबड खाबड़ बना कर पूरी कर दी ।परंतु शासन प्रशासन बेलगाम होकर इस नगर को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया ।हालांकि पत्रकार की दुर्घटना को लेकर नगर के पत्रकारों मे रोष बढ गया है इस नगर में वाहनों से लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी गई है ।दुर्घटना में घायल पत्रकार जोशी को देखने नगर के तमाम पत्रकार अस्पताल पहुंचे तथा जोशी का हालचाल जाना इस अवसर पर अस्पताल में स्वयं थाना प्रभारी नितिन अहिरवार अपने पुलिस दल सहित उपस्थित रहे ।जोशी को विदिशा भेजने के उपरांत थाना प्रभारी श्री अहिरवार ने स्वयं इन बढती दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल के पास सुरक्षा की द्ष्टि से निर्मित गतिअवरोधक लोगों की मुश्किलें बढा रहे हैं इस गतिअवरोधक पर कहीं कोई सांकेतिक चिंह अंकित नहीं किये गए जिससे यह गतिअवरोधक पर भी कोई न कोई दुर्घटना घटित हो जाती हैं साथ ही उन्होंने बताया कि हम शीध्र ही पुलिस अधीक्षक महोदय से अनुरोध करेंगे कि इस नगर में दो यातायात आरक्षक पदस्थ किये जायें जिससे वाहनों की गति नियंत्रित हो सके तथा सडक दुर्घटना पर लगाम लग सके ।इस नगर में आये दिन होने वाली दुर्घटना पर पत्रकारों ने चिंता जताई है । इस मामले की पुलिस विवेचना कर रही हैं ।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार