सांची सिविल अस्पताल में लापरवाही उजागर: सीएमएचओ के औचक निरीक्षण में कई कर्मचारी अनुपस्थित ।

नसीमखान सांची

सांची,,
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी.एन. मांडरे ने 21 नवम्बर की सुबह 10:15 बजे सिविल अस्पताल सांची का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पदस्थ लगभग 50 प्रतिशत अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं मिले। वहीं कुछ कर्मचारियों द्वारा उपस्थिति रजिस्टर में पूर्व से ही हस्ताक्षर कर रखने की शिकायत भी पाई गई।
अस्पताल निरीक्षण के बाद सीएमएचओ ने सेवासनी, इमलिया, पगनेवर, कोंड़ी सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया। पगनेवर सेक्टर की सुपरवाइजर द्वारा सीएमएचओ का फोन रिसीव न करना, गलत जानकारी देना तथा टीम के कार्यों में लापरवाही सामने आई।
जांच में पाया गया कि निर्मला मीना, जिन्हें अमरावत सेक्टर में टीकाकरण कार्य पूरा करना था, उन्हें सुपरवाइजर ने कोंड़ी में उपस्थित बताया। लेकिन जब सीएमएचओ कोंड़ी पहुंचे तो निर्मला मीना मौके पर नहीं मिलीं। इससे स्पष्ट हुआ कि सुपरवाइजर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की लापरवाही को छिपाने में सहयोग कर रही थीं।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल और पगनेवर सेक्टर से संबंधित शिकायतें सही पाए जाने पर सीएमएचओ डॉ. मांडरे ने सांची सिविल अस्पताल के अनुपस्थित कर्मचारियों, पगनेवर सेक्टर की सुपरवाइजर तथा संबंधित स्वास्थ्यकर्मी को नोटिस जारी किए।
सिविल अस्पताल सांची और पगनेवर सेक्टर के बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं होते और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएँ समय पर उपलब्ध नहीं हो पातीं। इन शिकायतों की पुष्टि औचक निरीक्षण में होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की है।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव