सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयसिंहनगर की बड़ी लापरवाही हुई उजागरसामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयसिंहनगर की बड़ी लापरवाही हुई उजागर


रिपोर्टर @ दीपक कुमार गर्ग
जयसिंहनगर:- नगरीय मुख्यालय अन्तर्गत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयसिंहनगर में दिनाँक 01 मार्च, 2025 को प्रधानमंत्री जनजाति अभियान के मोबाइल मेडिकल यूनिट के वाहन संचालन कार्यक्रम में जिनके द्वारा बीएमओ के इशारे पर हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का समापन किया गया, वह पूर्णतयाः न्याय संगत नहीं था, क्योंकि नगर के अंदर हो रहे इस कार्यक्रम के आमंत्रण की गरिमा को तार-तार करते हुए क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक, नगर परिषद के मुखिया व उपाध्यक्ष को ही भूल जाने का जो मामला है, यह कहीं ना कहीं लोगों के जद्दोजहन में एक संदेह का घेरा उत्पन्न करने वाला है।
आखिर कार्यक्रम में क्यों कुछ ही तथाकथित जनप्रतिनिधि आए नजर:-
बीएमओ केएल. दीवान के नेतृत्व में भाजपा मण्डल के जिन तथाकथित जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया, उनमें एकाध को छोड़कर कोई भी मण्डल कार्यकारिणी का अब तक पदाधिकारी नहीं है.(फाईल-फोटो दृश्य) ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या जानबूझकर बीएमओ केएल दीवान द्वारा नगर परिषद् के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या संबंधित पार्षदगणों को नहीं बुलाया गया अथवा इन्हें नगर परिषद के संबंध में कोई जानकारी नहीं है, और यदि जानकारी नहीं है तो इन्हें भाजपा मण्डल के इतने ही पदाधिकारियों को आमंत्रित करना है, यह दिशा-निर्देश कहाँ से मिला? खैर मामला जो भी है, किंतु नगर परिषद के अध्यक्ष को आमंत्रण ना दिया जाना और गिने-चुने लोगों को ही आमंत्रित करना पूरे मामले को संदेहास्पद बनाता है।
01 मार्च, को ही कुछ ही चिन्हित लोगों को छोड़कर, क्यों बिना जानकारी दिखवाया गया हरी झंडी:-
मामला इतना ही नहीं है, कि आखिर नगर के प्रथम नागरिक कहलाने वाले नगर परिषद अध्यक्ष की अवमानना की गई, क्योंकि क्षेत्र में कुछ माह से यही प्रक्रिया चल रही है, कि कुछ चिह्नांकन किये जाने वाले तथाकथित नेताओं की मौजूदगी में ही कार्यक्रम कर दिया जाता है, एवं जिसकी भनक कार्यक्रम होने तक किसी को नहीं होती, शायद जयसिंहनगर क्षेत्र में कुछ ही लोग संबंधित प्रोग्रामकर्ताओं की जानकारी में होते हैं, आज वहीं फिर एक बार साबित हो गया है कि जयसिंहनगर में तानाशाही की यह प्रक्रिया यूँ ही चलती रहेगी, और इस अन्यायपूर्ण रवैये के विरूद्ध आवाज उठाने पर आवाज दबाने का कार्य किया जाता रहेगा, लोकतंत्र की दुहाई देने वाले ही लोकतंत्र का हनन कैसे किया जाता है, यह दिखाते नजर आ रहे हैं.(फाईल फोटो)

  • editornaseem

    Related Posts

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    नसीम खानसांची,,,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सांची में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक…

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत