सामूहिक विवाह सम्मेलन बना अव्यवस्था का अखाड़ा

रिपोर्टर@ दीपक कुमार गर्ग
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए चलाई जाती है।
इसमें सरकार सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कर आर्थिक सहायता देती है, ताकि शादी का खर्च कम हो सके। और गरीब परिवार की बेटियों की शादी भी धूमधाम के साथ सम्पन्न हो और परिवार में खुशी का माहौल बना रहे इसी क्रम में शहडोल जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन थाना जयसिंहनगर के पीछे ग्राउंड में किया गया था जिसमें 200 जोड़ो का विवाह सम्मेलन आयोजित किया था लेकिन यह सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन एक अव्यवस्था का अखाड़ा बन कर रह गया जिसमें जनपद पंचायत मुखिया, पत्रकारों व सम्मेलन में आए हुए परिजनों को कई प्रकार से अव्यस्था का सामना करना पड़ा

जनपद पंचायत जयसिंहनगर की अध्यक्षव जिला पंचायत उपाध्यक्ष को किया गया नजरअंदाज

जनपद पंचायत जैसीनगर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में जनपद पंचायत जैसीनगर की अध्यक्ष मालती सिंह को उक्त कार्यक्रम में एक अजनबी नेता की तरह व्यवहार की किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार जब जनपद पंचायत जयसिंहनगर के कार्यालय से सामूहिक विवाह सम्मेलन स्थल पर जाने के लिए बरात रवाना हो रही थी उक्त समय पर जनपद पंचायत जैसीनगर में लगभग समस्त स्टाफ,जिम्मेदार अधिकारी,जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे लेकिन किसी की नजर जनपद पंचायत के अध्यक्ष के ऊपर नहीं पड़ी जब बारात सम्मेलन स्थल में पहुंची तब जाकर के अधिकारियों को अपनी गलती का अहसास हुआ और आनन फानन में दोनों महिला जनप्रतिनिधो को मानने की कवायत शुरू हुई जनपद पंचायत जयसिंहनगर के अधिकारी व जनपद पंचायत जयसिंहनगर के उपाध्यक्ष पति के द्वारा दोनों ही महिला जनप्रतिनिधो को मान मौनबल करते हुए विवाह स्थल तक लेकर के गए लेकिन सोचने वाली बात तो यह है की जी कार्यालय के सौजन्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस कार्यालय के मुख्य जनप्रतिनिधि को नजर अंदाज करना कितनी हद तक सही है या यह किसी साजिश की ओर इशारा करता है

पत्रकारों को नहीं मिली जगह

जनपद पंचायत जयसिंहनगर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में कहें तो एक औपचारिकता के नाम पर पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था लेकिन कार्यक्रम स्थल पर न ही बैठने की व्यवस्था की गई और न ही किसी प्रकार से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सामने आकर के कोई स्थिति को स्पष्ट कर पाए

पानी के लिए तरसते रहे लोग

जनपद पंचायत जैसीनगर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए वर, वधुओं के परिजनों को जनपद पंचायत कार्यालय में पीने के पानी के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी इस तरह की भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा और जिम्मेदार इस विषय से अपना पल्ला झाड़ते हुए नजर आए

बारात रवान होने से पहले घंटों कड़ी धूप में खड़े रहे वर

जयसिंहनगर जनपद पंचायत में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर पक्ष के लोगों को बारात में शामिल होने के लिए जनपद पंचायत कार्यालय में एकत्रित किया गया था दोपहर करीब 2 बजे समस्त वर को एक लाइन में लगाकर के लगभग 3 बजे तक इंतजार करवाया गया इस भीषण गर्मी में वर पक्ष के परिजन व छोटे छोटे बच्चे व महिलाएं भी इस धूप में परेशान हुई सबसे सोचने वाली बात यह है कि जब सभी जिम्मेदारों को यह पता था कि बारात जनपद पंचायत कार्यालय से ही रवाना होगी तो क्या ऐसी भीषण गर्मी व धूप में भी टेंट की व्यवस्था न करवाना क्या कोई उचित है

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर