सिक्यूरिटी गार्ड और सुपरवाईजर की भर्ती हेतु जनपद पंचायतों में लगेंगे शिविर

नसीमखान

रायसेन,
रायसेन जिले में सिक्यूरिटी स्किल काउंसिल इंडिया लिमिटेड द्वारा जनपद पंचायत स्तर पर जिला पंचायत और मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में संस्था एसएससीआई नीमच द्वारा युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराते हुए सुरक्षा गार्ड और सुपरवाईजर पद पर युवाओं का चयन किया जाएगा।
जिले की जनपद पंचायत बेगमगंज में 22 जुलाई को, जनपद पंचायत गैरतगंज में 23 जुलाई को, जनपद पंचायत सिलवानी में 24 जुलाई को, जनपद पंचायत उदयपुरा में 25 जुलाई को, जनपद पंचायत बाड़ी में 28 जुलाई को, जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज में 29 जुलाई को, जनपद पंचायत सांची में 30 जुलाई को भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जनपद पंचायतों में यह भर्ती शिविर जनपद पंचायत प्रांगण में आयोजित किए जाएंगे। इनके अतिरिक्त 31 जुलाई को रायसेन में जिला रोजगार कार्यालय में भर्ती शिविर आयोजित किया जाएगा।
इन सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाईजर भर्ती शिविरों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 21 से 40 वर्ष की आयु के न्यूनतम 10वीं पास बेरोजगार युवा शामिल हो सकते हैं। आवेदक की ऊंचाई 168 सेमी, वजन 55 किलोग्राम व शैक्षणिक योग्ता न्यूनतम हाईस्कूल उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण होना चाहिए। चयनित होने पर संस्था द्वारा निर्धारित पंजीयन शुल्क 350 रू एवं चयनित युवक का प्रशिक्षण व्यय 10500 रू का भुगतान युवक को प्रशिक्षण केन्द्र नीमच में स्वयं करना होगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप