सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण शीघ्र समाधान हेतु कलेक्टर ने जिला स्तर पर प्रारंभ किया जिला स्तरीय समाधान ऑनलाईन 1.0 कार्यक्रमटीएल में शिकायतकर्ता की उपस्थिति में संबंधित अधिकारियों से ली जानकारी, सहायक यंत्री को एससीएन जारी करने के निर्देश

नसीमखान

रायसेन,
जिला स्तर पर सीएम हेल्पलाईन से प्राप्त होने वाली शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण में प्रगति लाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा द्वारा जिला स्तरीय समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम 1.0 प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में सोमवार को टीएल बैठक के दौरान प्रथम जिला स्तरीय समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा चयनित सीएम हेल्पलाईन के शिकायतकर्ताओं से समक्ष में संवाद कर वस्तुस्थिति जानी और संबंधित अधिकारियों से अभी तक निराकरण नहीं होने का कारण जानते हुए कार्रवाई की।
जिला स्तरीय समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम 1.0 अंतर्गत चयनित विभागों की 193 शिकायतें चिन्हित की गईं जिनमें से 92 शिकायतों का चिन्हांकन उपरांत संतुष्टिपूर्ण निराकरण हो गया। शेष शिकायतों में से सात शिकायतें समाधान ऑनलाईन हेतु चिन्हांकित कर संबंधित शिकायतकर्ताओं तथा अधिकारियों को सोमवार को टीएल में बुलाया गया था। इन सात चिन्हित शिकायतों में से स्वास्थ्य विभाग से संबंधित श्री मांगीलाल तथा श्रम विभाग से संबंधित प्रकाश सिंह की शिकायत का टीएल से पूर्व ही संतुष्टिपूर्ण निराकरण हो गया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगरीय विकास एवं आवास विभाग से संबंधित शिकायत के शिकायतकर्ता श्री भानु जैन से कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाईन शिकायत के बारे में विस्तार से जानकारी ली। श्री भानु जैन ने बताया कि बेगमगंज नगर पालिका में उनका विगत पांच वर्ष से लगभग 17 लाख रू का भुगतान लंबित है। कई बार आवेदन देने के बाद भी भुगतान राशि प्रदान नहीं की गई है। इस पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बैठक में उपस्थित बेगमगंज सीएमओ से भुगतान नहीं करने का कारण पूछते हुए फटकार लगाई और एक माह के भीतर राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायत के शिकायतकर्ता श्री रमेश कुशवाह ने बताया कि उनके पड़ोस में एक बालक हैं, जिसके माता-पिता नहीं है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उदासीनता से वह बालक स्कूल में प्रवेश पाने से वंचित रह गया है। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री डीडी रजक से इसका कारण जानते हुए कहा कि मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए बच्चे का तत्समय स्कूल में दाखिल कराया जा सकता था। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को स्वयं, बच्चे का राज्य ओपन से फार्म भरवाने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार देवरी से आए प्रमेन्द्र द्वारा जमीन के नामांतरण नहीं होने की समस्या से अवगत कराने पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने तहसीलदार देवरी से वस्तुस्थिति जानी और शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत कर समाधान के निर्देश दिए। समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम 1.0 पीएचई तथा जल निगम से संबंधित शिकायतें भी चयनित की गई थी। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने शिकायतकर्ता श्री मुकेश रजक और श्री भगवान दास की सीएम हेल्पलाईन शिकायत पर संज्ञान लेते हुए प्रभारी सहायक यंत्री श्री श्याम डोले को एससीएन जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि जिला स्तर पर सीएम हेल्पलाईन से प्राप्त होने वाली शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण में प्रगति लाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा द्वारा जिला स्तरीय समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम 1.0 प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह सोमवार को पूर्व प्रश्न के रूप में विभिन्न विभागों की चिन्हित शिकायतें प्रेषित की जा रही हैं। इन चयनित पूर्व प्रश्न के रूप में चिन्हित शिकायतों पर कार्यवाही या निराकरण हेतु संबंधित विभाग/अधिकारी को सात दिवस का समय दिया जाता है। संबंधित अधिकारी समय सीमा में शिकायतों का निराकरण कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होता है। निराकरण की गुणवत्ता के आधार पूर्व प्रश्न में से कुछ शिकायतों को फाइनल क्वेश्चन के रूप में चयनित किया जा रहा है। इन फाइनल क्वेश्चन के रूप में चयनित शिकायतों में शिकायतकर्ता की उपस्थिति में संबंधित अधिकारी से चर्चा कर निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    नसीम खान सांची,,, दीपों के महापर्व दीपावली के साथ ही पर्वों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर नगर में…

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    नसीम खानसांची,,,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सांची में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास