सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का समयावधि में अंतिम निराकरण सुनिश्चित कराएं- कलेक्टर श्री विश्वकर्माकलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाईन तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाईन, विभागीय गतिविधियों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार लंबित सीएम हेल्पलाईन शिकायतों तथा निराकरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन जनशिकायतों के निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों का समयावधि में अंतिम निराकरण सुनिश्चित कराएं। अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से चर्चा कर निराकरण की कार्यवाही से अवगत कराएं। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण हेतु की जा रही मेहनत के सकारात्मक परिणाम परिलक्षित होना चाहिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने शिक्षा विभाग की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा के दौरान निम्न गुणवत्ता से शिकायतों का निराकरण होने पर तथा बार-बार निर्देशों के उपरांत भी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाने पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री डीडी रजक को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को आगामी एक सप्ताह में अधिक से अधिक शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएमएचओ तथा सिविल सर्जन को सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही सिविल सर्जन को जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं में सुधार लाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वन विभाग की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा के दौरान संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। श्री प्रवेश पाटीदार द्वारा सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का निराकरण प्रतिशत केवल 28.57 प्रतिशत होने पर फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर द्वारा सभी एसडीएम को सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती आदि प्रकरणों का समयावधि में निराकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने 50 दिवस से अधिक समयावधि की शिकायतों का भी प्राथमिकता से संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होंने अमृत सरोवरों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष शर्मा सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, सीएमओ सहित विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप