सुपरवाइजर की तानाशाही से चरमराई नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थय केंद्र जयसिंहनगर की सफाई व्यवस्था


रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग
भाजपा जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष श्री मती जय श्री कचेर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर का किया निरीक्षण उजागर हुई लापरवाही

जयसिंहनगर मे करोडो की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन मे ढेरो समस्याए दिन प्रतिदिन सामने आ रही थी बीते दिनों जयसिंहनगर विधानसभा विधायक श्री मती मनीषा सिंह जी ने भी जयसिंहनगर भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचिक निरिक्षण कर अस्पताल मे व्यपात अव्यवस्थाओ को लेकर रोष व्यक्त करते हुए सीएचएमओ शहडोल को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया था l
वही आज दिनांक 01/03/2025 को मोबाइल मेडिकल यूनिट के शुभारम्भ हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर मे पहुची भाजपा जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष श्री मती जयश्री कचेर जी एवं भाजपा पदाधिकारीयों ने कार्यकर्ताओ ने अस्पताल का निरीक्षण किया साथ ही अस्पताल मे मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा की जिसमे मुख्य रूप से साफ सफाई की कमी से अस्पताल मे चारो तरफ व्याप्त गंदगी से हो रही समस्या का मुद्दा मुख्य रूप से सामने आया l साफ सफाई के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर के बीएमओ से पूछे जाने पर बीएमओ केएल दीवान जी ने बताया की वर्तमान मे अस्पताल मे ठेकेदार द्वारा 13 कर्मचारियों की भर्ती ग्रुप डी के तहत की गई है लेकिन भर्ती के माध्यम से अस्पताल परिसर मे कार्यरत कोई भी कर्मचारी साफ सफाई की व्यवस्था मे कार्य करने का इक्छुक नहीं है जिसकी जानकारी कई बार भर्ती किए गए कर्मचारियों के ठेकेदार को दी गई है l वही संबंधित विषय पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जय श्री कचेर ने ठेका कंपनी के सुपरवाइजर से बात की तो उन्होंने भी भर्ती कर्मचारियों का पक्ष लेते हुए अस्पताल परिसर की साफ सफाई व्यवस्था के प्रति नियमों का हवाला देते हुए मामले मे लीपा पोती का प्रयास किया l मंडल अध्यक्ष भाजपा जयसिंहनगर श्री मती जय श्री कचेर द्वारा सीएचएमओ शहडोल को पुरे मामले से अवगत कराते हुए सुपरवाइजर द्वारा दी गई प्रतिक्रिया की जानकारी देते हुए अस्पताल परिसर की साफ सफाई की मांग की जिसपर सीएचएमओ शहडोल द्वारा बीएमओ जयसिंहनगर को आवश्यक कार्यवाही के दिशानिर्देश दिया गया है l
भाजपा जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष श्री मती जय श्री कचेर जी ने बताया की विगत कई दिनों से नव निर्मित भवन मे साफ सफाई ना होने से गंदगी का अम्बार लगा हुआ है भवन की दूसरी मंजिल पर अस्पताल का सारा कचरा पड़े रहने की जानकारी प्राप्त हो रही थी l बताया जा रहा था की अस्पताल प्रबंधन के द्वारा कई बार उक्त सम्पूर्ण कचरा को एकत्रित कर परिसर को कचरा मुक्त करने के लिए नगर परिसद जयसिंहनगर सीएमओ को सूचित किए जाने के बाद भी नगर परिषद जयसिंहनगर प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही उक्त दिशा मे ना किए जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी आज निरिक्षण के दौरान अस्पताल परिसर मे गंदगी की बात स्पस्ट रूप से दिखाई दी l एक तरफ जहाँ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपने पहले कार्यकाल से लगातार देश को गंदगी मुक्त करने के लिए सतत स्वक्छता से जुड़े अभियान संचालित कर रहे है वही दूसरी तरफ जयसिंहनगर के नवीन भवन मे लगा कचरे का अम्बार स्वक्छता अभियान की मंशा पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है आसपास के गांवो से लोग अपनी बीमारियों का इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर आते है पर अस्पताल परिसर मे व्याप्त गंदगी से ना सिर्फ मरीज बल्कि मरीजों के साथ आने वाले परिजन भी प्रभावित हो रहे है l मध्यप्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री जी के द्वारा जयसिंहनगर को नवीन सामुदायिक भवन की सौगात दी गई है लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही ने भवन मे गंदे कचरे का अम्बार लगा रखा है शीघ्र ही पुरे मामले की जानकारी से जयसिंहनगर विधानसभा विधायक श्री मती मनीषा सिंह जी एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी अवगत कराया जाएगा l

  • editornaseem

    Related Posts

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    नसीम खानसांची,,,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सांची में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक…

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत