सुशासन सप्ताह ‘‘प्रशासन गांव की ओर‘‘पैमत में आयोजित शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष व कलेक्टर ने स्वयं बनवाया वृद्ध श्यामलाल का आयुष्मान कार्ड

नसीम खान

रायसेन,
सुशासन सप्ताह के तहत जनसमस्याओं का निराकरण कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को सेवाओं का लाभ प्रदान करने चलाए जा रहे प्रशासन गांव की ओर अभियान अंतर्गत जिले की ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जहां आवेदकों से आवेदन लेकर उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है। शुक्रवार को सांची जनपद की ग्राम पंचायत पैमत में आयोजित प्रशासन गांव की ओर शिविर में 70 वर्ष से अधिक वृद्धजनों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाते हुए वितरित किए गए।
ग्राम पंचायत पैमत में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए स्टॉल पर 70 प्लस नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने आयुष्मान स्टॉल पर पहुंचकर 71 वर्षीय वृद्ध श्री श्यामलाल के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया समक्ष में पूर्ण कराई। शिविर में वृद्ध श्री फूलचंद, श्री शादीलाल तथा श्री बाबूलाल सहित अन्य वृद्धजनों के भी आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा जिला पंचायत अध्यक्ष और कलेक्टर द्वारा मंच से उन्हें आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। प्रशासन गांव की ओर अभियान को सरकार की अभिनव पहल बताते हुए वृद्ध श्री फूलचंद, शादीलाल, बाबूलाल आदि ने बताया कि सुशासन शिविर में कुछ ही मिनटों में उनका आयुष्मान कार्ड बन गया और मिल भी गया। आयुष्मान कार्ड मिलने से उनकी इलाज के खर्च की चिंता दूर हो गई है। अब जरूरत पड़ने पर वह निजी अस्पताल में भी निःशुल्क इलाज करा सकेंगे। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और जिला प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

  • editornaseem

    Related Posts

    शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार

    नसीम खान सांची,,, मौर्य युवा मित्र मंडल, शिव मंदिर की झांकी द्वारा गणेशोत्सव के अवसर पर भव्य महाआरती एवं थाली सजाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।मंडल का…

    सांदीपनि सांची में उमंग दिवस का आयोजन, जीवन-कौशल और आत्मरक्षा के गुर सीखे विद्यार्थियों ने

    नसीम खान सांची,,,सांदीपनि विद्यालय सांची में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को उमंग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार

    शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार

    सांदीपनि सांची में उमंग दिवस का आयोजन, जीवन-कौशल और आत्मरक्षा के गुर सीखे विद्यार्थियों ने

    सांदीपनि सांची में उमंग दिवस का आयोजन, जीवन-कौशल और आत्मरक्षा के गुर सीखे विद्यार्थियों ने

    पुलिस व आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई, 3000 लीटर लहान नष्टगुलगांव के जंगल में दबिश देकर कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार लहान किया नष्ट, करीब 50 हजार रुपए की बताई गई कीमत

    पुलिस व आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई, 3000 लीटर लहान नष्टगुलगांव के जंगल में दबिश देकर कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार लहान किया नष्ट, करीब 50 हजार रुपए की बताई गई कीमत

    बारिश और तेज धूप के बदलते मौसम से लोग बेहाल, अस्पतालों में बढ़े मरीज

    बारिश और तेज धूप के बदलते मौसम से लोग बेहाल, अस्पतालों में बढ़े मरीज

    गणेश विसर्जन को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

    गणेश विसर्जन को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

    गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस ने कसी कमर, शहर में निकाला फ्लैग मार्च

    गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस ने कसी कमर, शहर में निकाला फ्लैग मार्च