सूखा करार में गैस टंकी फटी । घर का सामान जलकर राख ।जनहानि टली ।

नसीम खान संपादक
सांची,,, नगर से तीन किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत उचेर अंतर्गत आने वाले ग्राम सूखा करार के एक घर में आग उस समय लग गई जब घर की महिला ने चाय बनाने गैस चूल्हा खोला तभी गैस टंकी ने आग पकड़ ली तथा फट गई जिससे घर का सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत उचेर अंतर्गत आने वाले ग्राम सूखा करार जो बेड़ियां जाति का है जहां गरीब परिवार अपनी गुजर-बसर कर जीवन की गाड़ी चला रहे हैं इस गांव के रुक्मणी पत्नी पप्पू लावरिया के घर में उस समय गैस सिलेंडर फट गया जब वह सुबह उठकर चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा खोला तथा लाइटर जलाते ही आग की लौ उठ पड़ी तथा सिलेंडर ने आग पकड़ ली तथा गैस सिलेंडर फट गया । उस समय घर में मौजूद रुक्मणी दीपा पप्पू पुष्पा अनुराग सहित अन्य परिवार के लोगों के साथ पांच छः साल के बच्चे थे परन्तु जैसे ही आग लगी वैसे ही सभी परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला गया जिससे बड़ी जनहानि टल गई जबकि घर में रखा बारिश के इंतजाम के रूप में तीन कुंटल गेहूं घर में दो कूलर तीन गोदरेज अल्मारी एलसीडी टीवी सोफा डबल बेड पलंग पहनने ओढ़ने के कपड़े बच्चों की स्कूल किताबें जमीन के कागज बैंक पासबुक आधार कार्ड वोटर आईडी सहित घर में रखे सभी दस्तावेज जलकर राख हो गए तथा बिस्तर घर के कपड़े बिस्तर खाने का सामान सहित अन्य ग्रहस्ती का सामान जलकर खाक हो गया । तथा घर में खाने पीने तक का सामान नहीं बच सका । पुलिस को सूचना दी गई तत्काल फायरबिग्रेड भी पहुंच ग ई तथा लगी आग पर काबू पाया जा सका । तथा रुक्मणी की भांजी दीपा लावरिया ने थाना सांची में आवेदन दिया । जिसपर थाना प्रभारी अमरसिंह निगम ने राजस्व विभाग को भी सूचना दी । एवं आग लगने का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी । वहीं अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती नियति साहू ने तत्काल हल्का पटवारी को जांच करने के लिए निर्देश दिए जिससे हल्का पटवारी ने भी जांच की एवं नुकसान का आंकलन किया । वहीं गांव में घर घर में गैस टंकी गैस चूल्हे आदि चल रहें हैं परन्तु इन गैस के उपकरणों की जांच पड़ताल समय समय पर की जाने के नियम रहते हैं परन्तु एजेंसी इन नियमों को गंभीरता से नहीं ले पाती जिससे ऐसी घटनाएं अक्सर हो जाया करती। हालांकि इस अग्निकांड में जनहानि का बड़ा खतरा टल गया । प्रशासन को इस मामले में गैस एजेंसियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जाने की जरूरत है जिससे भविष्य में गैस की घटनाएं न हो सकें।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार