सेवानिवृत्त आईएएस श्री अरूण भट्ट की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सुशासन कार्यशाला सम्पन्न

नसीम खान

रायसेन,
भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक आयोजित हो रहे “सुशासन सप्ताह“ अंतर्गत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सेवानिवृत्त आईएएस श्री अरूण कुमार भट्ट की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यशाला में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने जिले में शासन की सेवाओं तथा योजनाओं का नागरिकों को त्वरित लाभ मिले! इसके लिए किए जा रहे प्रयासों, सुशासन सप्ताह और जनकल्याण अभियान के तहत आयोजित हो रहे शिविरों, सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई आदि के बारे में अवगत कराया।
कार्यशाला में सेवानिवृत्त आईएएस श्री भट्ट ने कहा कि आमजन तक शासन की सेवाओं व सुविधाओं को सुगमता से पहुंचे, यही सुशासन है। नवीन व उन्नत तकनीकी के प्रयोग से नागरिकों तक शासन की सेवाओं की पहुंच सुलभ हुई है। सेवानिवृत्त आईएएस श्री भट्ट ने जिले में अपने कार्यकाल के संस्मरण व अनुभव साझा करते हुए कहा कि समय के साथ जिले का तेजी से विकास हुआ है। रायसेन जिला कृषि प्रधान जिला है। यहां धान की खेती का रकबा बढ़ने से किसानों की आय में वृद्धि हुई है। साथ ही उद्योगों को भी बढ़ावा मिला है।
कार्यशाला में कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि शासन-प्रशासन की मंशा है कि नागरिकों क समस्याओं का त्वरित समाधान हो। प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए जिले में लगातार प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक निराकरण किया जाता है। जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से सभी अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ तथा अन्य अधिकारियों को जनसुनवाई में जोड़ा जाता है। कलेक्टर श्री दुबे ने सीएम हेल्पलाईन, समाधान ऑनलाईन, सीपी पोर्टल आदि पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त सुशासन सप्ताह के तहत जिले में 19 से 24 दिसम्बर तक आयोजित हो रहे प्रशासन गांव की ओर शिविर तथा मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविरों के आयोजन के संबंध में अवगत कराया। कार्यशाला में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया तथा अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान शिविर, राजस्व महाअभियान 3.0 सहित शासन के अन्य महत्वपूर्ण अभियानों के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    जान से मारने की धमकी का आरोप, किन्नरों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन।सांची और रायसेन के किन्नर समुदाय के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद; पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

    नसीमखान सांचीसांची,,, सांची और रायसेन के किन्नर समुदाय के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर चल रहा विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। सांची के किन्नर समुदाय ने थाना प्रभारी के…

    घर में बंधी भैंस पिकअप में भरकर ले गए चोर, पुलिस ने पीछा कर वाहन सहित भैंस बरामद की।मेहगांव के पास पुलिया से टकराने पर पिकअप छोड़कर फरार हुए आरोपी, मामला दर्ज।

    नसीमखान सांचीसांची,,, क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार तड़के अज्ञात चोर एक घर के पीछे बंधी भैंस को पिकअप वाहन में भरकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जान से मारने की धमकी का आरोप, किन्नरों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन।सांची और रायसेन के किन्नर समुदाय के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद; पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

    जान से मारने की धमकी का आरोप, किन्नरों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन।सांची और रायसेन के किन्नर समुदाय के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद; पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

    घर में बंधी भैंस पिकअप में भरकर ले गए चोर, पुलिस ने पीछा कर वाहन सहित भैंस बरामद की।मेहगांव के पास पुलिया से टकराने पर पिकअप छोड़कर फरार हुए आरोपी, मामला दर्ज।

    घर में बंधी भैंस पिकअप में भरकर ले गए चोर, पुलिस ने पीछा कर वाहन सहित भैंस बरामद की।मेहगांव के पास पुलिया से टकराने पर पिकअप छोड़कर फरार हुए आरोपी, मामला दर्ज।

    पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, नया वीडियो जारी | जानिए क्या कहा

    पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, नया वीडियो जारी | जानिए क्या कहा

    BREAKING: अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    BREAKING: अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    मानसून सत्र 2026: संसद से जारी हुईं खास तस्वीरें, देखें लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच की झलक”

    मानसून सत्र 2026: संसद से जारी हुईं खास तस्वीरें, देखें लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच की झलक”

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार