स्तूप परिसर से खेलों का हुआ शुभारंभ निकाली टार्च रैली।

नसीमखान सांची
सांची,,, ऐतिहासिक सांची स्तूप परिसर से शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। यह महोत्सव 25 अक्टूबर से 25 दिसंबर तक विदिशा–रायसेन संसदीय क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना और ग्रामीण व शहरी स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद सांची के तत्वावधान में किया गया। सुबह 11 बजे स्तूप परिसर से टार्च (मशाल) रैली निकाली गई, जिसका नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संदपनी पहुँची, जहाँ प्रतिभागियों का भव्य स्वागत कर उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्चना पोर्ते, नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, जनपद उपाध्यक्ष, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, पार्षदगण, एसडीएम मनीष शर्मा, जनपद सीईओ शंकर पांसे, एपीओ प्रवीण त्रिपाठी, सीएमओ रामलाल कुशवाह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक एवं स्कूली छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
रैली में स्कूली बच्चों ने हाथों में तख्तियाँ और झंडे लेकर “खेलो भारत – बढ़ो भारत” के नारे लगाए। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती यह रैली खेलों के प्रति जागरूकता और उत्साह का प्रतीक बनी रही।
कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आगामी सप्ताहों में सांची सहित क्षेत्र के अन्य स्थानों पर आयोजित की जाएँगी, जिनमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग लेंगे ।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव