स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने चपना, आमखेड़ा, नागौरी, बिलौरी सहित अन्य गॉवों में असामयिक वर्षा से फसलों को हुए नुकसान का लिया जायजा

नसीम खान संपादक
स्वास्थ्य मंत्री ने यूथ महापंचायत का सांची में देखा लाईव प्रसारण

रायसेन,
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सांची जनपद पंचायत के गॉव चपना, आमखेड़ा, नागौरी, पिपरियाखुर्द तथा बिलौरी सहित अन्य गॉवों में खेतों में पहुंचकर गत दिनों हुई असामयिक वर्षा से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया गया। फसलों के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने गॉवों में चौपाल लगाकर किसानों से संवाद करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार अन्नदाता के साथ है और किसानों की हर संभव मदद की जाएगी।
उन्होंने किसानों से कहा कि अधिकारियों को जल्द से जल्द सर्वे कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं तथा सर्वे से कोई प्रभावित किसान छूटे नहीं, यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। सर्वे सूची ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी तथा सभी इसको देख सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा गेहूँ, चना और मसूर की 50 प्रतिशत से ज्यादा फसल नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर 32 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। फसल बीमा का राशि भी दी जाएगी। इस दौरान राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य मंत्री ने यूथ महापंचायत का सांची में देखा लाईव प्रसारण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में आयोजित युवा महापंचायत 2023 एवं ’युवा नीति’ की घोषणा कार्यक्रम का स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सांची में लाईव प्रसारण देखा व सुना गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने इस दौरान उपस्थित युवाओं तथा नागरिकों को संबोधित करते हुए शासन द्वारा युवाओं के लिए संचालित योजनाओं तथा कार्यक्रम के बारे में संबोधित भी किया।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार