आज नगर परिषद कार्यालय भवन निर्माण का नप अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन ।

नसीमखान
सांची,,, आज महेंद्रा काम्प्लेक्स स्थल पर नगर परिषद के नवनिर्मित कार्यालय भवन का नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने पूजा अर्चना कर विधिवत भूमि पूजन किया गया इस अवसर पर अनेक पार्षद सीएमओ सहित अन्य उपस्थित थे ।
जानकारी के अनुसार आज महेंन्द्रा काम्प्लेक्स स्थल पर जर्जर भवन को ढहाकर नगर परिषद कार्यालय भवन स्वीकृत किया गया था इस नवनिर्वित कार्यालय भवन का आज विधिवत रूप से नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम द्वारा भूमिपूजन किया गया इस नवनिर्वित भवन निर्माण में लगभग डेढ करोड़ की लागत आने का अनुमान है इस नवनिर्वित भवन के लिए राशि भी आवंटित कर दी गई है तथा इसके निर्माण हेतु सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई तथा इस निर्माण का ठेका भी भोपाल की एक निर्माण ऐजेंसी गंगवार कांट्रेक्टशन कंपनी को सौंपा गया है इस निर्माण की समयसीमा 12 माह निर्धारित किया गया है ।इस अवधि में कार्य पूर्ण करना होगा ।इस अवसर पर भूमि पूजन करते हुए अध्यक्ष श्री रेवाराम ने निर्माण ऐजेंसी को निर्देश देते हुए कहा कि इस भवन निर्माण मे उत्कृष्ट गुणवत्ता होना जरुरी है एवं इसकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए भवन निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दास्त नहीं किया जायेगा इसके साथ ही उन्होंने सीएमओ रामलाल कुशवाहा को निर्देश दिए कि भवन निर्माण की समय समय पर जांच पडताल की जाना चाहिए एवं उपयंत्री को विशेष रूप से निर्माण पर नजर रखने के निर्देश दिये जाने चाहिए इस निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी ।साथ ही उन्होंने कहा कि नगर परिषद को अब नवीन कार्यालय भवन उपलब्ध हो सकेगा ।उन्होंने बताया कि इस भवन निर्माण से बर्षों पुराने जर्जर भवन से छुटकारा मिल सकेगा यह भवन आधुनिकता से परिपूर्ण होगा इसमे पार्किंग व्यवस्था भी की जायेगी अब नगर वासियों को नगर परिषद का नया भवन मिल जायेगा ।हम लगातार विकास की ओर अग्रसर हो रहे है ।नगर को और भी उपलब्धि उपलब्ध कराईं जायेगी ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’