आज सांची से 2किमी दूर स्थित आमखेड़ा खेल स्टेडियम में मुख्यमंत्री विवाह निकाह योजना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री।

नसीम खान संपादक
सांची,,, आमखेड़ा खेल स्टेडियम में आज मुख्यमंत्री विवाह निकाह योजना का आयोजन किया गया । इस योजना अंतर्गत 42 जोड़े जीवन बन्धन में बंधे । इनमें सात मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कुबूल किया इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आशीर्वाद।
जानकारी के अनुसार नगर से दो किलोमीटर दूर स्थित ग्राम आमखेड़ा खेल स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री विवाह निकाह योजना आयोजित की गई । इसमें 42 जोड़ों का पंजीयन किया गया था इनमें सात मुस्लिम जोड़े भी शामिल थे ।यह आयोजन जनपद पंचायत सांची अंतर्गत किया गया था । इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी ने कन्या पूजन कर किया । इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री चौधरी ने प्रत्येक जोड़े को 49 हजार के चैक वितरित किए । श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि यह योजना बेटियों के जीवन को आसान बनाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चलाईं जा रही है मां बहन बेटियों के कल्याण के लिए यह योजना चलाई जा रही है इनमें कुल 42 जोड़े विवाह बंधन में बंध गए हैं इनमें से 35 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से तथा मुस्लिम समाज के सात जोड़े निकाह पढ़ाकर विवाह बंधन में बंधे । इस आयोजन से गरीब लोगों को बेटियों के विवाह की चिंता दूर हो गई है पहले अपनी बेटियों के विवाह के लिए माता पिता कर्ज में डूब जाते थे इस समस्या से निजात मिल गई है अब सरकार ने बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी उठाई है तथा बेटियों का विवाह भी धूमधाम से किया जा रहा है साथ ही गृहस्थी का सामान खरीदने के लिए सरकार की ओर से 49-49 हजार रुपए के चैक दिये जा रहे हैं सरकार समाज के हर वर्ग की चिंता कर रही है तथा हर वर्ग के विकास कल्याण के लिए काम कर रही है । इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए महत्वाकांक्षी योजना चला रही है तथा हर वर्ग को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है सरकार अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाकर समाज के हर वर्ग में खुशहाली ला रही है इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गंगा राम चौकसे एसडीएम मुकेश सिंह जनपद पंचायत सीईओ बंधु सूर्यवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक कार्यकर्ता आम नागरिक उपस्थित थे ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’