आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बालिकाएं मनोवैज्ञानिक, बौद्धिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनती हैं- कलेक्टर श्री दुबे

नसीम खान

शास.कन्या शिक्षा परिसर रायसेन में कलेक्टर, एसपी की उपस्थिति में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्रारंभ

रायसेन,
महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता हेतु चलाए जा रहे “शक्ति अभिनंदन अभियान” अंतर्गत बुधवार को रायसेन स्थित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे की उपस्थिति में छात्राओं द्वारा मार्शट आर्ट का प्रदर्शन किया गया। शिक्षा परिसर में अध्ययन कर रहीं छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु आगामी सात दिवस तक मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा बालिका तथा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। आज यहां छात्राओं के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण तथा प्रदर्शन किया जा रहा है। सभी छात्राएं पूरी लगन से मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त करें। इस तरह के प्रशिक्षण से छात्राएं/बालिकाएं मनोवैज्ञानिक, बौद्धिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनती हैं।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि छात्राएं मार्शल आर्ट का जो प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी, यह उनके लिए हमेशा उपयोगी रहेगा। मार्शल आर्ट सीखने के बाद छात्राओं के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी तथा वे स्वयं को पहले की अपेक्षा और अधिक सशक्त महसूस करेंगी। यह आत्मरक्षा के साधन के साथ-साथ खेल भी है। हमारे जिले के अनेक बालक-बालिकाओं ने मार्शल आर्ट, ताइक्वांडों में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रौशन किया है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विकासखण्डों में शासकीय शैक्षणिक संस्थानों में बुधवार से मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण सप्ताह भर तक दिया जाएगा।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे ने कहा कि छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार से गलत होने पर सख्ती से विरोध करना चाहिए। साथ ही अपने माता-पिता या परिजन या शिक्षक जिन्हें भी आसानी से बता सकते हैं, उन्हें बताना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कई बार बालिकाओं के साथ गलत होने पर, कोई घटनाक्रम होने पर उन्हें लगता है इसमें उनकी भी गलती है तो ऐसा नहीं सोचना चाहिए। इसमें बालिकाओं की गलती नहीं है, दोषी वह है जो गलत कर रहा है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को स्वयं को सशक्त बनाना होगा। आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। वे किसी भी खतरे की स्थिति से खुद की रक्षा कर पाती हैं, किसी भी अप्रत्याशित स्थिति के लिए तैयार रहती हैं। प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर बालिकाओं द्वारा कलेक्टर श्री दुबे तथा एसपी श्री पाण्डे के समक्ष मार्शल आर्ट का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री दीपक संकत, एसडीएम श्री मुकेश सिंह सहित एसडीओपी भी उपस्थित रहीं।
इस दौरान महिला बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री संजय गहरवाल द्वारा छात्राओं को शक्ति अभिनंदन अभियान के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में कन्या शिक्षा परिसर के प्राचार्य द्वारा भी संबोधित किया गया। उल्लेखनीय है शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत जिले के सभी विकासखण्डों में शासकीय शैक्षणिक संस्थानों में बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रायसेन में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, डाइट रायसेन, शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में भी बालिकाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण महिला बाल विकास विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग तथा पुलिस विभाग के समन्वय से आयोजित किया जा रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार