आबकारी वृत्त बरेली में अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही मे फिर पकड़ी गई 10 पेटियों मे रखे 500 पाव गोवा व्हिस्की के साथ मारुति सुजुकी SX4 कार l

नसीमखान
  रायसेन,,,   आबकारी आयुक्त मप्र ग्वालियर के द्वारा आदेशित अनुसार अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनाँक 27/10/24 को कलेक्टर श्री अरविंद कुमार दुबे एवं श्रीमती वंदना पाण्डेय सहायक आयुक्त आबकारी जिला रायसेन के निर्देशन में तथा कंट्रोलर श्री सुदीप तोमर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रायसेन तथा सरिता चंदेल सहायक जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व मे आबकारी वृत बरेली के आबकारी उप निरीक्षक राजेश विश्वकर्मा द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर घाना- बहेडिया जोड़ पर NH 45 उदयपुरा के पास खड़े होकर नाकाबंदी कर एक सफेद रंग की मारुति SX4 कार क्रमांक- MP49BA0001 में 10 पेटियों रखे 500 पाव गोवा व्हिस्की (भारत निर्मित विदेशी मदिरा) को अवैध रूप से परिवहन करते हुए ज़ब्त की जाकर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मध्य प्रदेश आबकारी की धारा 34 – (2) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया l आरोपी नाकाबंदी के दौरान आबकारी बल को सामने देख मौके पर अवैध शराब से भरी कार छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा, जिसे यथा शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा l बरामद कार तथा मदिरा का बाजार मूल्य रुपये 4,65,000 /-आकलित किया गया l उक्त कार्यवाही में महिला आबकारी आरक्षक सुश्री श्वेता शिवहरे, सैनिक श्री लक्ष्मीनारायण शर्मा, सैनिक श्री राकेश शर्मा सहित ड्राइवर अंशुल का सराहनीय सहयोग रहा l
अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत आगे भी कार्यवाही सतत ज़ारी रहेगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    Live Khabar India | नई दिल्ली प्रदर्शन समाप्त होने के बाद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आकर केंद्र सरकार और पुलिस पर गंभीर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी