इस रक्षाबंधन पर्व पर : संकल्‍प सुरक्षित एवं स्‍वच्‍छ पर्यटन अभियान का हुआ शुभारंभ

नसीमखान
सांची मध्‍यप्रदेश टूरिज्‍म बोर्ड द्वारा पर्यटन स्‍थलों पर आने वाली महिला पर्यटकों में सुरक्षा और सहजता का भाव उत्‍पन्‍न करने तथा सामुदायिक जागरूकता और संवेदनशीलता उत्‍पन्‍न करने हेतु रक्षा बंधन पर्व पर ''सुरक्षित एवं स्‍वच्‍छ पर्यटन स्‍थल : मेरी जिम्‍मेदारी'' थीम पर अभियान दिनांक 09 अगस्‍त से 19 अगस्‍त 2025 तक संचालित किया जा रहा है। जिसका मुख्‍य उद्देश्‍य पर्यटन स्‍थलों पर आने वाली महिलाओं पर्यटकों में सुरक्षा का भाव उत्‍पन्‍न करने के साथ-साथ आम जनमानस में पर्यटन स्‍थलों को स्‍वच्‍छ बनाने हेतु प्रेरित करना भी है। टूरिज्‍म बोर्ड द्वारा अभियान में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्‍य से अभियान से संबंधित क्‍यूआर कोड तैयार किया गया है। इस क्‍यूआर कोड को मात्र स्‍कैन कर अभियान में सहभागिता की जा सकती है। यही नहीं अभियान में सहभागिता का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जावेगा, जो क्‍यूआर कोड स्‍कैन करने के उपरान्‍त संबंधित को ईमेल पर प्राप्‍त होगा।आज होटल संबोधी में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायसेन सुश्री अंजू पवन भदोरिया मुख्या अतिथि संचालक कौशल डॉक्टर डीपी सिंह मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड मुख्य अतिथि एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्री पप्पू रेवाराम अहिरवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संचालक कौशल डॉक्टर डीपी सिंह द्वारा मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना अंतर्गत संकल्प सुरक्षित पर्यटन का विषय पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं बालिकाओं को आगे और अच्छे से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया श्री पप्पू रेवाराम अहिरवार जी द्वारा समर्थ संस्था के सहयोग से चलाई जा रही इस परियोजना के लिए उन्हें बधाई देते हुए सांची में और स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए और कार्य करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायसेन द्वारा अनेक सुझाव दिए गए जिसमें टीएफसी अंतर्गत क्राफ्ट शॉप का संचालन महिला टूर गाइड को बढ़ावा देना उनके नाम का पंजीकरण करना आदि पर प्रकाश डाला गया एवं संस्था के कार्य की सराहना करते हुए पर्यटन बोर्ड द्वारा और भी कार्य किए जाने के लिए प्रेरित किया। आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं बालिकाओं द्वारा समस्त लोगों को रक्षा सूत्र बांधा गया एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला पंचायत सीईओ द्वारा संकल्प सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यटन का सभी को संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना अंतर्गत प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थियों ने भागीदारी की एवं कार्यक्रम के अंत में तिरंगा यात्रा निकली गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप