उच्च शिक्षा मंत्री के गृह जिले में बेहाल उच्च शिक्षा व्यवस्था

के.आई.टी.इंजीनियरिंग कालेज के कर्मचारियों को 16 महीने से नही मिला वेतन,छात्रों का भविष्य भी अंधेरे में..

दीपक शोभवानी
रायगढ़

रायगढ़..कभी रायगढ़ जिले की शान कहा जाने वाला के.आई.टी. इंजिनियरिंग कॉलेज कांग्रेस शासन काल में अपनी दुर्दशा पर रो रहा हैं।

बताया जा रहा है जहां एक ओर 50 करोड़ रुपए के लागत से बनी kit की बिल्डिंग जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच चुकी है,तो वही प्रशासन की लापरवाही से यहां के कर्मचारियों को करीब 16 महीने से वेतन नहीं मिला है। जिसकी वजह से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है।

महीनो से वेतन नहीं मिलने पर परेशान k i t कर्मचारी 25 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। इसके बावजूद जिला प्रशासन के.आई.टी. की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।

जबकि k i t कर्मचारी वेतन और सुविधाओं की मांग को लेकर पहले भी कई बार प्रशासन को ज्ञापन और आंदोलन कर चुके है।

इसके बावजूद प्रशासन के द्वारा कुछ न किए जाने पर अंततः मजबूर कर्मचारियों ने आज क्लेकट्रेट का रुख किया। के आई टी कर्मचारियों की जायज मांग का समर्थन करने ट्रेड यूनियन के सदस्य भी उनके साथ शामिल हो गए।



कलेक्ट्रेट पहुंच कर कर्मचारियों ने न केवल अपनी मांग को लेकर हल्का प्रदर्शन किया। बल्कि अपने साथ मुख्यमंत्री के नाम पर लाए लिखित मांगों का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर शिव कुमार कंवर को सौंपा।।

इसके पश्चात मीडिया से बात करते हुए अपनी परेशानी बताई और कहा कि हम रायगढ़ और आपके बच्चों भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे है। क्यूंकि लगातार महंगी हो रही इंजिनियरिंग शिक्षा को ध्यान में रखकर किरोड़ीमल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को बचाया जाना बेहद जरूरी है।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

नई दिल्ली (Live khabar india ) देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने और लाखों छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार बड़े स्तर पर कानूनी…

विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

संसद के मानसून सत्र में पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन का मुद्दा प्रमुखता से उठने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में विपक्ष की अगली रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण