कलेक्टर ने लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

नसीमखान


टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाईन तथा निर्माण कार्यो की समीक्षा

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन, विभागीय गतिविधियों तथा योजनाओं की प्रगति और निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शिकायतों के निराकरण में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों की सराहना कर उन्हें प्रोत्साहित किया। साथ ही शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को फटकार लगाते हुए शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभागवार समीक्षा के दौरान डी ग्रेड में शामिल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास के सहायक संचालक श्री एसडी नागले पर नाराजगी व्यक्त कर आगामी एक सप्ताह में अधिक से अधिक शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर ग्रेडिंग सुधार के निर्देश दिए। इसी प्रकार सी ग्रेड में शामिल पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान सहायक संचालक श्रीमती संगीता जायसवाल के बिना पूर्व सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने श्रीमती जायसवाल को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सहायक संचालक श्रीमती जायसवाल को मोबाईल पर फटकार लगाते हुए बैठक में उपस्थित रहने तथा सीएम हेल्पलाईन को गंभीरता से लेते हुए शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, श्रम विभाग, स्कूल शिक्षा सहित सी ग्रेड में शामिल विभागों के अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए शिकायतों के निराकरण में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाईन शिकायतों को गंभीरता से लें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं और टीएल बैठक में पूरी तैयारी से आएं। उन्होंने नॉन अटेन्डेन्ट सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को लिखित में कारण अवगत कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देशकलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक के दौरान कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले तथा बैठक से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बिना अनुमति और बिना किसी पूर्व सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने पर पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की सहायक संचालक श्रीमती संगीता जायसवाल तथा जिला योजना अधिकारी श्रीमती किस्मत साहनी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इनके अतिरिक्त सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने तथा गलत जानकारी देने पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक संकत, मप्र विद्युत वितरण कम्पनी के डीईई श्री पराग धावड़े और सिविल सर्जन जिला अस्पताल को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अपूर्ण जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने पर अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक ग्रेड-3 श्री जगदीश दीक्षित का वेतन काटने तथा नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इनके अतिरिक्त जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री श्रीमती प्रतिभा सिंह को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा बाड़ी जनपद के ब्लॉक समन्वयक श्री आशुतोष आचार्य का तीन दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

निर्माण कार्यो और योजनाओं की प्रगति की समीक्षाटीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पंचायत ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, स्कूल शिक्षा सहित अन्य विभागों के निर्माण कार्यो और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीएम राईज स्कूल भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता के साथ समयावधि में निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और शहरी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को हितग्राहियों के आवासों का निरीक्षण करने और निर्माण कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि हितग्राही किस्त की राशि का उपयोग आवास निर्माण में ही करे, यह सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामों में सामुदायिक स्वच्छता परिसरों और अटल पंचायत भवनों के निर्माण की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, डिप्टी कलेक्टर और जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीसी के माध्यम से अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    नसीम खान सांची,,, दीपों के महापर्व दीपावली के साथ ही पर्वों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर नगर में…

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    नसीम खानसांची,,,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सांची में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास