कलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
जनजातीय बाहुल्य ग्रामों को पूर्ण रूप से विकसित करने तथा चरणबद्ध विकास के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने जिले के चिन्हांकित 92 ग्रामों में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत तैयारियों की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के तहत जिले के चिन्हांकित 92 ग्रामों का सुनियोजित विकास किया जाएगा। अभियान में जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में सक्षम बुनियादी ढांचे का विकास, आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, अच्छी शिक्षा तक सभी की पहुंच सुनिश्चित करना तथा स्वस्थ्य जीवन के साथ ही सम्मानजनक जीवन की धारणा को सुनिश्चित करना शामिल है। उन्होंने निर्देश दिए कि इन 92 ग्रामों में शासकीय संस्थाओं के भवनों सहित जिन भी विकास और निर्माण कार्यो की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव बनाकर शीघ्र भेजे जाएं।
कलेक्टर श्री दुबे ने निर्धारित ग्रामों में शासकीय स्वास्थ्य संस्थाएं, ग्रामों के प्रत्येक घर में नल से पेयजल वितरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सभी ग्रामों तक पहुंच मार्ग, समग्र शिक्षा, टेलीकॉम कम्युनिकेशन, प्रत्येक घर में विद्युत कनेक्शन, आंगनवाड़ी केन्द्र, पोषण वाटिका सहित मत्स्य और पशुपालन विभाग की योजनाओं का हितलाभ वितरण सुनिश्चित कराना है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन ग्रामों में आंगनवाड़ी किराए के भवन में संचालित हो रहे हैं वहां नवीन भवन और शासकीय भवनों में आवश्यकता होने पर मरम्मत के प्रस्ताव भेजने जाएं। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा सभी एसडीएम और जनपद सीईओ को अपने-अपने क्षेत्रों के चिन्हांकित ग्रामों का भ्रमण कर जांच करने के भी निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से एसडीएम, जनपद सीईओ सहित खण्ड स्तरीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    Live Khabar India | अंतरराष्ट्रीय डेस्क पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य…

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर | Live Khabar India मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को यातायात के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज