कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने गैरतगंज जनपद के ग्राम मेहगवां में आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षणकलेक्टर ने योजनाओं का नाम लेकर ग्रामीणों से पूछा, लाभ मिला या नहीं

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा द्वारा शुक्रवार को जिले के गैरतगंज जनपद के ग्राम मेहगवॉ में आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी में दर्ज बच्चों की संख्या और उनकी उपस्थिति, गर्भवती/धात्री महिलाओं की संख्या, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण, पोषण आहार वितरण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए महिला बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अमले को निर्देश निर्देश दिए कि बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण हों। बच्चें पूर्णतः स्वस्थ्य रहे। ग्राम की सभी गर्भवती/धात्री महिलाओं का पंजीयन सुनिश्चित करें और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श और पोषण आहारों की जानकारी दी जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा ने ग्रामीणों से संवाद कर आंगनवाड़ी के नियमित खुलने, भोजन व पोषण आहार वितरण के बारे में पूछा। उन्होंने ग्रामीणों से पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, घर पर नल से पेयजल मिलने सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलने के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों से कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ लेने के लिए वह स्वयं भी आगे आएं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर को साफ और स्वच्छ रखते हैं, उसी तरह अपने ग्राम को स्वच्छ और सुंदर बनाएं। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, सीएमएचओ, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर