कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने न्यायालय नायब तहसीलदार सांची में पदस्थ श्री राजेश गीते को किया निलंबित

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा न्यायालय नायब तहसीलदार सांची में पदस्थ सहायक ग्रेड–3 श्री राजेश गीते को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री राजेश गीते सहायक ग्रेड-3 (प्रवाचक) न्यायालय नायब तहसीलदार सॉची द्वारा दिनांक 31 दिसम्बर को जमानत के संबंध में किसी व्यक्ति से राशि लेने का वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक पर वायरल हुआ है। श्री गीते का यह वीडियो अवैधानिक कार्यप्रणाली एवं कदाचरण के लिये दुष्प्रेरित करने वाला है । इस वीडियो से राजस्व प्रशासन
एवं शासन की छवि धूमिल हुई है। श्री गीते का उक्त कृत्य मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (i) (ii) (ii) का उल्लंघन होकर अशोभनीय है तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत दण्डनीय है। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के प्रावधान अनुसार श्री राजेश गीते सहायक ग्रेड-3 (प्रवाचक) न्यायालय नायब तहसीलदार सॉची को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए निलंबन अवधि में श्री गीते का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी
कार्यालय (रा.) रायसेन नियत किया गया है । निलंबन अवधि में श्री गीते को नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव