कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सांची जनपद में गौशाला और फलोद्यान बगिया का किया निरीक्षण

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा गुरूवार को सांची जनपद क्षेत्र में गौशाला, फलोद्यान बगिया तथा निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा सांची जनपद में हलाली डेम के समीप स्थित बृजमोहन रामकली गौशाला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में गौवंश की संख्या, उनके चारा प्रबंधन, टीकाकरण आदि के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा ग्राम हिनोतिया में एक बगिया मॉ नाम परियोजना के तहत फलोद्यान बगिया का निरीक्षण किया गया तथा हितग्राही श्रीमती विमला बाई पति दौलत सिंह से जानकारी ली गई। हितग्राही श्रीमती विमला बाई द्वारा बगिया में आम वैरायटी के 50 पौधे रोपित किए गए हैं तथा स्वीकृत लागत 129000 रू है। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा ग्राम गुंदरई में निर्माणाधीन पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्री मनीष शर्मा, डेयरी एवं पशुपालन विभाग के उप संचालक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई