कलेक्टर श्री सिसोनिया के निर्देश पर सुखवती की समस्या का त्वरित समाधानवाहन से लोक सेवा केन्द्र पहुंचाकर कराया गया आधार पंजीयन, जल्द मिलेगा कार्ड

नसीम खान

रायसेन,
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य को साकार करती एक संवेदनशील पहल रायसेन जिले की औबेदुल्लागंज जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत घाट पिपलिया में देखने को मिली। यहां आयोजित जनविश्वास शिविर में अपने पिता के साथ पहुंची दिव्यांग सुखवती बाई ने कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि अभी तक उनका आधार कार्ड नहीं बन पाया है। आधार कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें शासन की सहायता और सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
सुखवती बाई की समस्या सुनकर कलेक्टर श्री सिसोनिया ने संवेदनशीलता दिखाते हुए शिविर में उपस्थित ई-गवर्नेंस के सहायक प्रबंधक को आधार कार्ड बनवाने के लिए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशों पर बिना विलंब किए सुखवती बाई को वाहन से सुल्तानपुर स्थित लोक सेवा केन्द्र पहुंचाया गया, जहां आधार कार्ड बनवाने के लिए उनका पंजीयन कराया गया। पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उन्हें रसीद भी उपलब्ध करा दी गई है। अब जल्द ही उनका आधार कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा।
सुखवती बाई के लिए यह पहल केवल आधार कार्ड के पंजीयन तक सीमित नहीं है, बल्कि शासन की योजनाओं और सुविधाओं से जुड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिले में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविरों में कलेक्टर श्री सिसोनिया द्वारा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से शीघ्र निराकरण किया जा रहा है। जिले में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान आमजन की समस्याओं के निराकरण, सुगम सेवाओं की उपलब्धता और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की सुविधाएं पहुंचाने का माध्यम बन रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में पाई गई

    नसीम खान रायसेन। वनमण्डल रायसेन के वन परिक्षेत्र सिलवानी पूर्व अंतर्गत ग्राम चुनहेटिया के समीप तेंदोनी नदी के जामुन घाट पर एक मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में पाई गई। घटना…

    उच्च शिक्षा विभाग के एसीएस श्री राजन ने किया स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय का निरीक्षण

    नसीम खान रायसेन, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायसेन का उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुपम राजन ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में पाई गई

    सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में पाई गई

    कलेक्टर श्री सिसोनिया के निर्देश पर सुखवती की समस्या का त्वरित समाधानवाहन से लोक सेवा केन्द्र पहुंचाकर कराया गया आधार पंजीयन, जल्द मिलेगा कार्ड

    कलेक्टर श्री सिसोनिया के निर्देश पर सुखवती की समस्या का त्वरित समाधानवाहन से लोक सेवा केन्द्र पहुंचाकर कराया गया आधार पंजीयन, जल्द मिलेगा कार्ड

    उच्च शिक्षा विभाग के एसीएस श्री राजन ने किया स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय का निरीक्षण

    उच्च शिक्षा विभाग के एसीएस श्री राजन ने किया स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय का निरीक्षण

    रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्नसांची विधायक डॉ. चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

    रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्नसांची विधायक डॉ. चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

    जिले की औबेदुल्लागंज जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत घाट पिपलिया में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर का कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया द्वारा दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया।

    जिले की औबेदुल्लागंज जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत घाट पिपलिया में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर का कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया द्वारा दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया।

    जीजा-साले की मौत से भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, आठ घंटे तक चक्काजामशव चौराहे पर रखकर की कार्रवाई की मांग, पुलिस ने बलपूर्वक हटाए प्रदर्शनकारी; राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी वाहनों की लंबी कतारें

    जीजा-साले की मौत से भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, आठ घंटे तक चक्काजामशव चौराहे पर रखकर की कार्रवाई की मांग, पुलिस ने बलपूर्वक हटाए प्रदर्शनकारी; राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी वाहनों की लंबी कतारें