नसीम खान सांची
रायसेन,
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत उदयपुरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रम्पुरा में आयोजित शिविर के दौरान कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, टीकाकरण, पोषण आहार तथा खेलकूद एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिसोनिया ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए कि बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।





