कालोनाइजर कृषि भूमि का काम तमाम करने तुले
शासन प्रशासन का नहीं रहा अंकुश

नसीम खान संपादक
सांची,,, वैसे तो माना जाता है कि हमारा देश कृषि प्रधान देश कहा जाता है तथा कृषि पर आधारित देशवासियों को अन्न मिलता है परन्तु धीरे-धीरे कालोनाइजरों ने अपने पांव पसार लिए हैं तथा कृषि भूमि को मिटाने तुल गए हैं । किसानों से मंहगे दामों पर कृषि भूमि खरीदी कर आवासीय भूमि बनाने की कवायद तेज हो चुकी है । शासन प्रशासन मौन बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार कहने को तो हमारा देश कृषि प्रधान कहलाता है परन्तु अब इस कृषि भूमि पर ही कालोनाइजरों ने अपने पैसे की भूख मिटाने कृषि भूमियों को ठिकाने लगाने की कवायद शुरू कर दी तथा जगह जगह कृषि भूमियों पर कालोनाइजरों ने कब्जा जमा लिया तथा इस भूमि पर आवासीय भूमि को नाम पर लाखों करोड़ों में खेलने का खेल शुरू कर दिया है ऐसा नहीं है कि इस खेल में प्रशासन में बैठे लोग शामिल न हो कहने को तो यह स्थल एक विश्व विख्यात पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है परन्तु इस स्थल पर नगरीय क्षेत्रांतर्गत ही कृषि भूमियों को मनमाने दाम पर प्लाट के रूप में अनाप-शनाप कमाई चल रही है किसानों को मीठे मीठे प्रलोभन देकर कालोनाइजर अपने जाल में फंसाकर मनमाने दाम पर कृषि भूमि खरीदी कर उसे आवासीय भूमि में बदलने का खेल धड़ल्ले से चल रहा है तथा कालोनी के नाम पर अनाप-शनाप प्लाटो के रूप में कमाई कर तथा सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का वायदा करने में भी पीछे नहीं दिखाई देते तथा लोगों से अनाप-शनाप राशि वसूल कर कालोनियों में न तो सड़क न ही बिजली न ही पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं जुटा पाते हैं हद तो तब हो जाती है यह कालोनाइजरों को डायवर्सन की जरूरत होती है न ही किसी शासन प्रशासन की अनुमति लेना ही जरूरी समझा जाता है जिससे कृषि भूमि को आवासीय भूमि में बदलने राजस्व की वसूली को भी ठेंगा दिखा देते हैं तब शासन को लाखों रुपए का नुक़सान पहुंचता है । हालांकि पिछले कुछ सालों में प्रशासन ने अवैध कालोनाइजरों पर लगाम लगाने क़दम उठाए थे तथा कुछ कालोनाइजरों के विरुद्ध पुलिस में प्रकरण में दर्ज कराये गये थे बावजूद इसके पुलिस कार्रवाई से भी बेफिक्र होकर इन दिनों क्षेत्र में कालोनाइजरों अपने काम को अंजाम देने जुटे हुए हैं तथा शासन प्रशासन के तमाम नियम कायदों को ताक पर रख कर कृषि भूमि को तहस-नहस करने में पीछे नहीं दिखाई देते हैं इसमें ऐसा भी नहीं है कि प्रशासन में बैठे लोग कालोनाइजरों की इस करतूत से अंजान हो कहीं न कहीं इन कालोनाइजरों के साथ सम्बन्धित भी कार्यवाही न करने को लेकर संदेह के घेरे में घिरे हुए हैं तथा धड़ल्ले से कालोनाइजरों ने अपने काम को अंजाम देने तय कर लिया है ।इनका कहना है।।
हमारे संज्ञान में अवैध कालोनी का मामला सामने आया था हमने पूर्व में ही अपना प्रतिवेदन एसडीएम न्यायालय में भेज दिया है । इस मामले में हम जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी करेंगे ।श्रीमति नियति साहू अतिरिक्त तहसीलदार सांची

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़