कृषि विभाग ने सुपर सीडर सहित आधुनिक यंत्रों से नरवाई प्रबंधन का किया प्रदर्शन।

नसीमखान सांची
सांची,,, सांची जनपद के ग्राम बागोद में कृषि विभाग द्वारा पराली (नरवाई) प्रबंधन विषय पर कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कलेक्टर के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि के.पी. भगत ने किसानों से धान की पराली नहीं जलाने की अपील करते हुए कहा कि इससे मिट्टी के पोषक तत्व नष्ट होते हैं, पर्यावरण प्रदूषित होता है और अग्नि दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
उन्होंने सुझाव दिया कि पराली को जलाने के बजाय सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, रोटावेटर जैसे यंत्रों से मिट्टी में मिलाना अधिक लाभदायक है, जिससे भूमि में जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ती है और फसल उत्पादन बेहतर होता है। सहायक संचालक सुनील सोने ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की, जिसमें गाय का गोबर, गौमूत्र, भूसा और नीम पत्तियों का उपयोग कर जैविक अनाज उत्पादन संभव है।
सहायक कृषि यंत्री बी.एस. कोठारी ने ग्राम में आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाकर उनकी कार्यप्रणाली समझाई। ग्राम के किसान जुबेर रहमान के खेत में सुपर सीडर चलाकर प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर कृषकों ने प्रसन्नता जताई और भविष्य में इन यंत्रों के उपयोग की सहमति दी।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव