केंद्रीय मंत्री श्री रिजिजू ने सांची में भगवान बुद्ध के महान अनुयायी सारिपुत्र और महामोदग्लायान के अस्थि अवशेषों का किया वंदन ।।

नसीमखान
सांंची,, बौद्ध स्तूपों का भी किया सांची में आयोजित महाबोधी महोत्सव के दूसरे दिन भारत सरकार के अल्पसंख्यक तथा संसदीय कार्य विभाग मंत्री श्री किरेन रिजिजू द्वारा बौद्ध स्तूप परिसर में स्थित मंदिर में भगवान बुद्ध का वंदन किया गया। साथ ही भगवान बुद्ध के दो महान अनुयायी सारिपुत्र और महामोदग्लायान के अस्थि अवशेषों का वंदन किया गया। उन्होंने बौद्ध स्तूपों का भ्रमण भी किया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री रिजिजू ने कहा कि सांची का महान स्तूप तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में बनाया गया था। कई बार हम भारतीय इस बात का एहसास नहीं कर पाते कि हम कितने भाग्यशाली हैं और हमारी आध्यात्मिक और सभ्यता की धरोहर कितनी समृद्ध है।
‘चेटियागिरी विहार’ की स्थापना की 72वीं स्मृति समारोह में भाग लेकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूँ – यह इतिहास और आध्यात्मिकता की यात्रा है। उन्होंने बताया कि वंदनीय भिक्षुओं से बातचीत अत्यंत ज्ञानवर्धक रही, जिसने हमें हमारे दैनिक जीवन में करुणा और mindfulness (सावधानीपूर्ण जागरूकता) के शाश्वत मूल्यों को पुनः स्थापित करने की प्रेरणा दी।
सांची की दिव्य आभा का अनुभव कर खुद को वास्तव में धन्य महसूस किया।
महाबोधि महोत्सव, जिसे सांची महोत्सव भी कहा जाता है, 1952 में शुरू हुआ। उस समय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाबोधि सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष थे। उन्होंने गौतम बुद्ध के शिष्यों सारिपुत्र और महामोग्गल्लान के अवशेष ब्रिटिश म्यूजियम से वापस भारत लाए और उन्हें सांची स्तूप में स्थापित किया। इस अवसर पर महाबोधि सोसायटी के चीफ वानगल उपतिस नायक थेरो, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे भी उपस्थित रहे। आज बौद्ध मेले में लाखों की भीड उमड पडी ।तथा रोड पार करना मुश्किल हो गया ।इस स्थल से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के कारण वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी रही इसके साथ ही वाहनों का भोपाल विदिशा की ओर दो दो तीन तीन किमी तक लंबा जाम लगा रहा ।लोगो ने अपने वाहनों को सडक पर खडे करने तथा सडको तक काबिज होने के कारण यह स्थिति बन गई इस जाम मे जहाँ एम्बुलेंस फंसी दिखाई दी तो कुछ बडे बडे पुलिस क ई अफसरों के वाहन भी अपने निकलने के लिए सायरन की आवाज करते रहे ।इसके साथ ही सेना के वाहन भी इस जाम मे घंटों फंसे रहे पुलिस लगातार एक ओर जनता को रोड पार कराने दूसरी तरफ वाहनों को नियंत्रित करने की मश्क्कत करती दिखाई दी जिससे पूरी तरह अव्यवस्था बनी रही ।

  • editornaseem

    Related Posts

    स्कूल के पास से सड़क निर्माण पर उचेर के ग्रामीणों ने जताई आपत्तिप्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन, वैकल्पिक नहर मार्ग से सड़क बनाने की मांग

    नसीम खानसांची,,,समीपस्थ ग्राम उचेर से सूखा करार तक स्वीकृत सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को…

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    नसीम खानसांची, ,,रायसेन। जैन धर्म के पर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व के अवसर पर सांची के श्री 1008 शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल के पास से सड़क निर्माण पर उचेर के ग्रामीणों ने जताई आपत्तिप्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन, वैकल्पिक नहर मार्ग से सड़क बनाने की मांग

    स्कूल के पास से सड़क निर्माण पर उचेर के ग्रामीणों ने जताई आपत्तिप्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन, वैकल्पिक नहर मार्ग से सड़क बनाने की मांग

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

    निर्माणाधीन शवगृह में बिना पलस्तर पुताई, गुणवत्ता पर उठे सवालघटिया ईंट और पुराने भवन की सामग्री के उपयोग की भी चर्चा, जिम्मेदार विभाग की निगरानी पर सवाल

    निर्माणाधीन शवगृह में बिना पलस्तर पुताई, गुणवत्ता पर उठे सवालघटिया ईंट और पुराने भवन की सामग्री के उपयोग की भी चर्चा, जिम्मेदार विभाग की निगरानी पर सवाल

    सांची में त्योहारों पर विशेष स्वच्छता अभियान, धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई पर विशेष जोर

    सांची में त्योहारों पर विशेष स्वच्छता अभियान, धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई पर विशेष जोर

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न