खेल हमें अनुशासन और एकता की सीख देते हैं- प्रभारी मंत्री श्री पंवार

नसीमखान सांची, रायसेन
मण्डीदीप में 69वीं राज्य स्तरीय शालेय नेटवाल/बाल बेडमिंटन खेल प्रतियोगिता-2025 का शुभारंभ

रायसेन,
रायसेन जिले में मण्डीदीप स्थित चावरा विद्या भवन में आयोजित कार्यक्रम में 69वीं राज्य स्तरीय शालेय नेटवाल/बाल बेडमिंटन खेल प्रतियोगिता-2025 का मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार, स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने कहा कि खेलकूद से हमारा शरीर स्वस्थ्य रहता है, मानसिक और शारीरिक विकास तेजी से होता है। युवाओं के प्रेरक स्वामी विवेकानंद जी ने जीवन में खेल को अनिवार्य बताया है। खेल के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने के साथ ही अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर भी मिलता है।
जिले के प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने कहा कि खेल हमें अनुशासन और एकता की सीख देते हैं। खेल भावना से खेला गया हर खेल सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। हमारे यहां प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें सही दिशा और अवसर देने की। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि यह युवाओं को संघर्ष, संयम और समर्पण की भावना सिखाता है। प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने कहा कि हमारे प्रशिक्षक बच्चों की प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें निखारते हैं और यही बच्चे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रौशन करेंगे। राज्य सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नए-नए खेल मैदानों के निर्माणों के साथ ही खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति, निःशुल्क प्रशिक्षण सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि हमें पारम्परिक खेलों को भूलना नहीं है, जो मूल खेल हैं उन्हें आगे बढ़ाना है। सांसद खेल प्रतियोगिता में पारम्परिक खेलों को आगे बढ़ाया जा रहा है। विदिशा संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मण्डीदीप, औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विख्यात है। हमारा प्रयास है कि मण्डीदीप, औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही खिलाड़ियों के लिए भी प्रसिद्ध हो, यहां के खिलाड़ी देश-प्रदेश में मण्डीदीप का, जिले का नाम रौशन करें। उन्होंने सभी को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि आज यहां पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो रहा है जिसमें सागर, उज्जैन, रीवा, नर्मदापुरम आदि संभागों से खिलाड़ी यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि मण्डीदीप तथा औबेदुल्लागंज क्षेत्र के हॉकी और बेसवाल खेल के खिलाड़ी नेशनल और इंटरनेशनल लेवल तक जा रहे हैं। अभी मण्डीदीप से 40 हॉकी खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 के पहले प्रदेश सरकार का खेल बजट 70 करोड़ रू के आसपास होता था लेकिन आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में खेल विभाग का बजट 671 करोड़ रू का है। विधायक श्री पटवा ने कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। जीवन के हर पल में चाहे खेल हो या शिक्षा, सकारात्मक सोच हमेशा आवश्यक है। जब कोई खेल प्रतियोगिता होती है तो एक टीम जीतती है और एक हारती है। जब हारते हैं तो एक दृढ़ निश्चय करके जीतने के लिए तैयार होते हैं और जब जीतते हैं तो हौंसले के साथ, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं। कार्यक्रम में मण्डीदीप नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डे, सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल सहित श्री राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय शालेय नेटवाल/बाल बेडमिंटन खेल प्रतियोगिता-2025 के शुभारंभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

  • editornaseem

    Related Posts

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    Live Khabar India | नई दिल्ली प्रदर्शन समाप्त होने के बाद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आकर केंद्र सरकार और पुलिस पर गंभीर…

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी