गणेशोत्सव एवं अन्य त्योहारों पर शांति-सुरक्षा बनाए रखने पुलिस सतर्क

नसीमखान
थाना प्रभारी ने दी झांकी समितियों को जरूरी हिदायतें, फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों में हड़कंप
सांची,,आगामी गणेशोत्सव एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में थाना परिसर में थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी की अध्यक्षता में नगरभर की झांकी समितियों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में थाना प्रभारी ने समितियों के पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि सभी झांकियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने निर्देश दिए कि झांकी स्थलों पर किसी भी प्रकार के पशु न पहुंचे, क्योंकि कई बार आपसी भिड़ंत से जनहानि हो सकती है। साथ ही, पुलिस की टीम लगातार गश्त कर निगरानी करेगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
इसी क्रम में त्योहारों को देखते हुए नगरभर में फ्लैग मार्च भी निकाला गया। थाना प्रभारी त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस बल ने मुख्य मार्गों एवं झांकी स्थलों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों में दहशत कायम करना है।
थाना प्रभारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नगर में कोई भी व्यक्ति शराब पीकर उत्पात मचाता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस सख्ती से असामाजिक एवं नशेड़ी तत्वों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
श्री त्रिपाठी ने विश्वास जताया कि पुलिस व नागरिकों के सहयोग से नगर सहित संपूर्ण थाना क्षेत्र में त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाएंगे तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति भोपाल | अजय अहिरवार |लाइव खबर इंडिया मध्यप्रदेश में जारी किसान आंदोलन…

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। किसानों की मांगों और सरकार के रुख पर क्या बोले सीएम, देखें पूरा वीडियो।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई