नसीमखान
सांची,,, आज नगर के कुछ कावडिये गणेश मंदिर रंग ई से बेतवा का जल लेकर उज्जैन के लिए रवाना हुए ।सांची मैं कावडिय़ों का भव्य स्वागत किया गया।
जानकारी के अनुसार नगर के कुछ श्रद्धालु गणेश मंदिर रंग ई पहुंचे जहाँ से बेतवा का जल लेकर कावड यात्रा शुरू की यह कावड यात्रा सांची होते हुए उज्जैन पहुचेगी नगर में कावड यात्रा का भव्य स्वागत किया गया इस कावड यात्रा को जायसवाल होटल पर रोककर स्वागत करते हुए जयकारे लगे ।नगर के जाने माने पूर्व पार्षद रतलाल जायसवाल बब्ली रानी जायसवाल सहित उनके साथियों ने कावडिय़ों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा भगवान भोले के जयकारे लगे इसके पश्चात कावड यात्रा उज्जैन के लिए रवाना हुई ।



