गर्मी शुरू, सांची में ठंडे पानी की व्यवस्था नदारद।सौर ऊर्जा से बने प्याऊ बने शोपीस, पांच में से केवल एक से निकल रहा पानी।

नसीम खान सांची
सांची,,, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में पहचान रखने वाले नगर में गर्मी का मौसम शुरू होते ही मूलभूत सुविधाओं की कमी उजागर होने लगी है। नगर में जगह-जगह बनाए गए सौर ऊर्जा संचालित प्याऊ आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं, जिससे लोगों को गर्मी में ठंडे पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
गर्मी बढ़ने के साथ लोगों को पेड़ों की छांव और ठंडे पानी की आवश्यकता अधिक महसूस होती है, लेकिन नगर में इस दिशा में जिम्मेदारों की उदासीनता साफ दिखाई दे रही है। गर्मी के मौसम में यात्रियों और स्थानीय लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर में सौर ऊर्जा से संचालित प्याऊ का निर्माण कराया गया था। इन प्याऊ पर पानी शीतल करने के लिए फ्रीजर तथा पानी की टंकियां भी लगाई गई थीं।
लंबा समय गुजर जाने के बाद इन व्यवस्थाओं की देखरेख लगभग बंद हो चुकी है। कई स्थानों पर प्याऊ के आसपास गंदगी पसरी हुई है और टंकियों की नियमित सफाई भी नहीं हो पा रही है। नगर में करीब पांच प्याऊ बनाए गए थे, लेकिन वर्तमान में बस स्टैंड परिसर स्थित एक प्याऊ से ही किसी तरह पानी निकल रहा है, जबकि शेष प्याऊ बंद पड़े हुए हैं और शोपीस बनकर रह गए हैं।
ऐसे में सवाल उठने लगा है कि जब सरकार की लाखों रुपये की राशि से इन प्याऊ का निर्माण कराया गया था तो उनकी नियमित देखरेख और संचालन की जिम्मेदारी कौन निभाएगा। यदि समय रहते इनकी मरम्मत और सफाई व्यवस्था नहीं की गई तो गर्मी के मौसम में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम का कहना है कि “जब से ये प्याऊ बनाए गए हैं, तब से आज तक इन्हें नगर परिषद को औपचारिक रूप से हस्तांतरित नहीं किया गया है। इसके बावजूद हम फ्रीजर आदि का रखरखाव कर उन्हें व्यवस्थित करने का प्रयास करते रहते हैं, ताकि लोगों को इनका लाभ मिल सके।”
वहीं व्यापार महासंघ अध्यक्ष संतोष दुबे का कहना है कि “नगर में प्याऊ तो बना दिए गए, लेकिन निर्माण के बाद उनकी देखरेख नहीं की गई। यही कारण है कि पांच में से केवल एक प्याऊ ही चालू है, वह भी ठंडे की बजाय गर्म पानी दे रहा है। कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थिति में सुधार नहीं हो सका।”
गर्मी का दौर तेज होने से पहले यदि प्रशासन ने इन प्याऊ को दुरुस्त नहीं कराया, तो करोड़ों की पहचान वाले इस ऐतिहासिक नगर में लोगों को ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ सकता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल