गुजरी रात एक कार ट्रक की चपेट में आकर फंस गई ।दो लोग गंभीर

नसीमखान
सांची,,, बीती रात 11 बजे काछीकानाखेडा के पास एक कार एक ट्रक की चपेट में आकर फंस गई ।सूचना मिलते ही पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला गया एवं उन्हें सांची अस्पताल पहुचाया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें विदिशा रिफर कर दिया गया ।पुलिस विवेचना मे जुटी है।
जानकारी के अनुसार सांची से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है जिससे तेज रफ्तार चलने वाले छोटे बडे वाहनों से आये दिन सडक दुर्घटना मे बढोतरी हो गई है परन्तु इस मार्ग पर अंधीरफ्तार दौडते वाहनों पर न तो पुलिस न ही परिवहन विभाग ही अंकुश लगाने में सफल हो पाया है ।न ही राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा ही इस मार्ग पर कहीं कोई आबादी क्षेत्रों में रफ्तार धीमी करने कहीं कोई सांकेतिक बोर्ड ही लगा सके हैं जबकि आबादी क्षेत्र एवं स्कूलों वाले क्षेत्रों सहित चाकचौराहो पर ही कहीं कोई रफ्तार धीमी अथवा सुरक्षित रहने कोई बोर्ड लगाये गए है इस मार्ग पर कहीं कोई गतिअवरोधक की ही व्यवस्था की जा सकी है हालांकि कुछ दिन पूर्व निर्माण ऐजेंसी द्वारा सीएमराइज स्कूल के पास छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए गतिअवरोधक तो बना दिये गए परन्तु वह भी लोगों का सिरदर्द बन चुके है परंतु न तो इस मार्ग पर घटित होने वाली घटनाओं पर शासन न ही प्रशासन की नजर पहुंच पा रही है ऐसा भी नहीं है कि इस सब राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली घटनाओं से प्रशासन अथवा परिवहन विभाग अनजान हो ।यही कारण है कि आये दिन इस मार्ग पर अंधीरफ्तार वाहनों से रोज कोई न कोई घटना घटित हो रही हैं जिसका खामियाजा या तो वाहन चालक अथवा सवार अपनी जान खोकर भुगत रहे हैं अथवा घायल अवस्था में अस्पतालों में जिंदगी मौत से जूझने पर मजबूर हो चुके हैं ऐसा ही मामला बीती रात सामने आया जब एक ट्रक मे कार घुस गई इसमें सवार निखिल अहिरवार 24 वर्ष एवं रितिक रायकवार 26 वर्ष निवासी सलामतपुर गंभीर हालत में कार ट्रक मे फंसने से घायल हो गए ।सूचना मिलते ही घटना स्थल पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए तथा सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा कार में फंसे लोगों को निकालने की मशक्कत करते हुए बाहर निकाला एवं उन्हें सांची अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें विदिशा रिफर कर दिया गया ।इस मामले की पुलिस जांच कर रही हैं ।

  • editornaseem

    Related Posts

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    रायसेन, नसीम खानपीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में सत्र 2026-27 की प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा…

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगातमेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी

    रायसेन, नसीम खानप्रदेश के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ष्मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगातमेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगातमेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी

    जनसुनवाई में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण

    जनसुनवाई में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण

    प्रो. बिमलेंद्र कुमार ने संभाला साँची विवि के कुलगुरु का पद

    प्रो. बिमलेंद्र कुमार ने संभाला साँची विवि के कुलगुरु का पद

    त्योहारों को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, सांची सहित क्षेत्र में निकला भव्य फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, सांची सहित क्षेत्र में निकला भव्य फ्लैग मार्च

    गणेशोत्सव का शुभारंभ होते ही सजीं गणेश प्रतिमाओं की दुकानेंघर-घर हुई गणपति की स्थापना, गूंजने लगे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे

    गणेशोत्सव का शुभारंभ होते ही सजीं गणेश प्रतिमाओं की दुकानेंघर-घर हुई गणपति की स्थापना, गूंजने लगे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे