ग्यारसपुर में ट्रक से 17 पैकेट सिगरेट चोरी होने का मामला सुलझा ड्रायवर ने ही चोरी कर ट्रक के पलटने का रचा था खेल

खान आसिफ ग्यारसपुर ,विदिशा

पुलिस ने षडयंत्र रचकर चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
11 लाख रूपये की सिगरेट बरामद
दिनाँक 07.01.2025 को थाना ग्यारसपुर पर आवेदक मयंक राज जैन आत्मज मिटठूलाल जैन निवासी रत्नागिरी कालोनी मकान नं. 52 रायसेन रोड भोपाल ने रिपोर्ट किया कि मैं नूतन राजमणि ट्रांसपोर्ट मंडीदीप में मैनेजर का काम करता हूं। दिनांक 02.01.2025 को सागर से अलग-अलग डीलर के पास पहुंचाने के लिए वाहन क्रमांक डीएल-01-एलटी-4223 में आनंद वेयर हाउस गोदाम से माल भरभाया था सागर के एस कुमार डीलर की 22 कार्टून सिगरेट (आईटीसी) कंपनी की और सागर के ही मलैया सेल्स डीलर के 4 कार्टून अगरबत्ती 71 नग आटा, 12 बिस्किट के 2 कार्टून टॉफी, 5 कॉर्टून सिगरेट और 01 कॉर्टून माचिस, 08 कॉर्टून नूडल्स, 37 कॉर्टून साबुन, 11 नग बेसन, 12 कॉर्टून चिप्स व कुरकुरे भरकर सारे सामान की बिल्टी वाहन के चालक दीनदयाल लोधी को देकर वेयर हाउस से करीब 11 बजे रवाना कर दिया था, जो ट्रक स्वयं मालिक है दिनांक 04.01.25 की सुवह करीब 05.00 बजे दीनदयाल के पिता गुलाब सिंह लोधी ने ट्रांसपोर्ट कम्पनी के सुपरवाईजर हरिओम को फोन करके बताया कि जिस आईसर ट्रक को सामान लेकर सागर भेजा था वह ट्रक ग्यारसपुर के आगे खदा की घांटी उतरकर सडक किनारे पलट गया है। हरिओम ने मुझे ट्रक पलटने की सूचना दी फिर में सुरपवाईजर हरिओम को अपने साथ लेकर ग्यारसपुर खंदा घाटी पर पहुंचा तो देखा कि वह ट्रक सडक किनारे पलटा पडा था। फिर मेने ओर हरिओम में ट्रक में रखे सामान को देखा तो ट्रक में कुछ कार्टुन कम मिले फिर हम्मालों को बुलवाकर ट्रक से सामान को खाली करवाया, उक्त माल को बिल्टी से मिलान कर गिनती कराकर दोवारा से उसी ट्रक में माल भरवा दिया। गिनती में 17 कार्टुन सिगरेट के कम थे जिन कार्टुन में आईटीसी कम्पनी द्वारा बनाई गई काफी प्रकार की सिगरेट थी। रिपोर्ट पर थाना ग्यारसपुर में अपराध क्रमांक 04/25 धारा 305(बी) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

♦वरिष्ठ अधिकारियों का दिशा-निर्देशन
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ0 प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गयारसपुर के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश व गिरफ्तारी हेतु गठित की गई।

♦पुलिस कार्यवाही
गठित पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मेहनत एवं लगन से तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र विकसित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। दीनदयाल लोधी ने माल से भरे ट्रक वेयर हाउस से लेजाकर अपने घर मण्डीदीप में खडा कर लिया एवं दिनांक 03.01.25 को सायं 18.00 बजे दशहरा मैदान मण्डीदीप में दीनदयाल लोधी, राहुल रघुवंशी एंव गुलाब सिंह ने ट्रक में से आईटीसी कम्पनी की 17 पैकिट सिगरेट कीमती 11 लाख रूपये के निकाल लिया और ट्रक सागर के लिए रवाना कर दिया। गुलाब सिंह और राहुल रघुवंशी उक्त माल को भोपाल में बेचने निकल गये। इसके बाद राहुल और गुलाब सिंह मोटर सायकिल से ग्यारसपुर आये और इन तीनों ने षणयंत्र रचकर ट्रक को खंदा घाटी पर पलटा दिया जिसके कारण दीनदयाल लोधी भी मामूली घायल हो गया, जिसे अस्तपाल में भर्ती करवा दिया। पुलिस द्वारा आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर आरोंपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया।

♦गिरफ्तार आरोपी

  1. दीनदयाल लोधी आ0 गुलाबसिंह लोधी निवासी मण्डीदीप उम्र 22 साल निवासी सतलापुर मण्डीदीप जिला रायसेन
  2. गुलाबसिंह लोधी आ0 कल्याण सिंह लोधी 42 साल नि0 करैया खेडा विदिशा हाल सतलापुर मण्डीदीप
  3. राहुल रघुवंशी आ0 खिलान सिंह उम्र 28 साल नि0 अटारीखेजडा ईश्वर नगर सतलापुर मण्डीदीप

♦जप्त मशरूका
आईटीसी कम्पनी की 17 पैकिट सिगरेट कीमती 11 लाख

♦आपराधिक रिकार्ड
आरोपी राहुल रघुवंशी आ0 खिलान सिह नि0 अटारीखेजडा ईश्वर नगर सतलापुर मण्डीदीप के विरूद्ध थाना मण्डीदीप में अपराध क्रमांक 258/22 धारा 379 भादवि का अपराध पूर्व से पंजीबद्ध है।

♦सराहनीय भूमिका
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी ग्यारसपुर सीमा राय, उनि दीपक राठौर थाना कोतवाली, उनि0 वीरेन्द्र पाल सायबर सेल, सउनि धर्मजीत सिंह गौतम थाना ग्यारसपुर प्र0आर0 पवन जैन सायबर सेल, आर0 आकाश राणा थाना कोतवाली, आर0 सचिन सोनी थाना कोतवाली, आर0 भूपेन्द्र यादव, आर0 नानकराम, आर0 इरफान अहमद, सैनिक संतोष अहिरवार थाना ग्यारसपुर की विशेष भूमिका रही।

  • editornaseem

    Related Posts

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    नसीम खानसांची,,,अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए रायसेन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सांची एवं सलामतपुर…

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    नसीम खानसांची,,, नगर में अपराध एवं अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता लगातार दिखाई दे रही है। शाम होते ही पुलिस का फ्लैगमार्च एवं गश्त शुरू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार