घर के ऊपर बिजली तार टूटने से सात लोग करंट की चपेट में ।

नसीमखान सांची
सांची,,, इस नगर में बिजली केवल का जाल तो बिछा दिया गया ऐसे नगर भर मे अनेक घर हैं जिनके ऊपर से बिजली लाईन अथवा तार गुजरे हुए है अनेक बार ऐसी संभावना जताई जा चुकी हैं कि कभी भी नगर में बडी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है हालांकि जिसकी संभावना थी वहीं घटना घट गई मंडल अधिकारी फिर भी बेफिक्र होकर चैन की नींद सो रहे है ।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह नौ बजे वार्ड नं 6 मे तब अफरातफरी मच गई जब बघेल परिवार के घर पर बिजली तार टूट कर गिर गया तथा लाइन चालू रहने से घर पर करंट फैल गया जिससे घर के सात लोग करंट की चपेट में आ गए ।यह सब एक ही परिवार के बताए जाते है तार टूटते ही घर के सभी सात लोग करंट की चपेट में आ गए वार्ड नं के रहनेवाले राकेश बघेल ने बताया कि बिजली तार टूट कर घर पर गिर गया इससे परिवार के सभी सात लोगों को करंट लग गया इनमे दो मासूम बच्चे भी शामिल है तथा पांच घर के बडे लोग हैं एवं फूलबाई 70 वर्षीय बृद्ध भी चपेट में आई हैं घायलों में 70 वर्षीय फूलबाई 30 वर्षीय दीपकुमारी 32 वर्षीय रामसखी 18 वर्षीय आयुशी14 वर्षीय अनुशिखा एवं 43 वर्षीय आशा बघेल शामिल है करंट लगते ही सभी को सिविल अस्पताल सांची लाया गया जहाँ उनका उपचार किया गया इनमे दो गंभीर घायल व्यक्तियों को मेडिकल कालेज विदिशा रिफर किया गया ।सभी की हालत में सुधार हो रहा है ।बताया जाता हैं बिजली के तार अनेकों घरों के ऊपर से गुजरे हुए हैं हालांकि अनेकों बार विद्धुत मंडल के अधिकारियों से घरों से गुजरे तार हटाने की मिन्नत की गई परन्तु अडियल अधिकारी बेखबर बने रहे पहले भी अनेक बार घरों से गुजरे तारो से अनहोनी की आशंका जताई गई थी परन्तु मंडल अधिकारी न तो देखने न ही सुनने को तैयार दिखाई दिये आखिर कार बडी घटना घटित होते ही नगर भर मैं अफरातफरी मच गई अस्पताल में भीड़ जमा हो गई इसी अवसर पर नप अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने भी अस्पताल पहुंच कर सभी का हालचाल जाना इसी मामले में वि.म के जेई मनीष कुमार ने बताया कि बिजली की यह लाइन काफी पुरानी है तथा लोगों के मकान बनते गए एवं बिजली के तार मकानों के ऊपर आते चले गए अब न ई लाई डाली जा रही हैं वह मकानों से हटकर डल रही हैं तथा लाइन दुरुस्त की जा रही हैं इस घटना की जानकारी हमनें वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी हैं । तथा हम बिजली लाईन शीध्र ही मकानों से हटाकर व्यवस्थित करेंगे।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव