चोरों के हौसले बुलंद: परिवार को बंधक बनाकर की 2 लाख की चोरी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

नसीमखान सांची

सांची,, सांची थानांतर्गत ग्राम करहोद में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात हथियारबंद चोरों ने एक किसान परिवार को बंधक बनाकर करीब दो लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, चोर रात करीब एक बजे रमेश लोधी पिता भैया लाल लोधी के घर में घुसे। परिवार कुछ समझ पाता इससे पहले ही आरोपियों ने उन्हें बंधक बना लिया। इस दौरान परिवार की एक युवती बाहर भागकर गांववालों को सूचना देने में सफल रही, जबकि एक अन्य सदस्य घर के कमरे में छिप गया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक चारों आरोपी चाकू व कट्टे की दम पर नगदी और जेवर लेकर भाग निकले।
चोरों ने तिजोरी से लगभग 50 हजार रुपये कीमत के चांदी के जेवर और डेढ़ लाख रुपये नगद पार कर दिए।
पीड़ित किसान रमेश लोधी ने बताया कि “बदमाशों ने हमें हथियार दिखाकर बंधक बना लिया था। परिवार के लोग डर और दहशत में बंधे हुए थे। एक बेटी किसी तरह बचकर बाहर निकली और गांववालों को सूचना दी, तभी जाकर हमलोगों की जान बची।”
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार रिपोर्ट लेकर थाना सांची पहुंचा। थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया और तत्काल पुलिस बल के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया।
इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। एसपी पंकज पांडे और एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी ली। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की मदद से जांच शुरू की गई है।
एसपी पंकज पांडे ने बताया कि घटना में चार हथियारबंद बदमाश शामिल थे। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन कर अलग-अलग स्थानों पर सर्चिंग की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    नसीम खान|Live khabar india “हम किसी से भीख नहीं मांगने आए हैं, हम अपना अधिकार मांगने आए हैं…” इस एक नारे ने मंगलवार को भोपाल की सड़कों का मिजाज बदल…

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    वेब डेस्क | लाइव खबर इंडिया बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षक भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने इस बहुचर्चित मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं