जनसुनवाई में आए दिव्यांग श्री नारायण सिंह की समस्या का हुआ त्वरित समाधानकलेक्टर श्री दुबे के निर्देश पर मौके पर ही प्रदान की गई बैसाखी

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सभाकक्ष में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जा रही जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जा रहा है। जनसुनवाई में जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप तत्काल सहायता भी उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर श्री दुबे के पास अपनी समस्या लेकर पहुंचे ग्राम माखनी निवासी दिव्यांग श्री नारायण सिंह लोधी को कलेक्टर श्री दुबे के निर्देश पर तत्काल बैसाखी प्रदान की गईं।
जनसुनवाई में आए दिव्यांग श्री नारायण सिंह ने कलेक्टर श्री दुबे को बताया कि उन्हें शासन द्वारा बैटरी चलित ट्रायसकिल दी गई है, लेकिन चार्जर गुम हो जाने से बैटरी चार्ज नहीं हो पा रही है। जिससे आवागमन में समस्या हो रही है। कलेक्टर श्री दुबे ने जनसुनवाई में उपस्थित सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री मनोज बाथम को दिव्यांग श्री नारायण सिंह की समस्या के शीघ्र समाधान हेतु निर्देशित किया। साथ ही तत्कालीक समाधान हेतु बैसाखी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर श्री नारायण सिंह को जनसुनवाई में ही बैसाखी प्रदान की गई। साथ ही ट्रायसकिल का चार्जर भी शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा। जिस पर श्री नारायण सिंह ने कलेक्टर श्री दुबे और प्रशासन को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। नारायण सिंह ने बताया कि उन्हें प्रतिमाह दिव्यांगता पेंशन की राशि भी मिलती है।

वीसी के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशकलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री दुबे द्वारा नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर समाधान किया गया। जिले की अन्य तहसीलों से आए नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु कलेक्टर श्री दुबे द्वारा वीसी के माध्यम से संबंधित एसडीएम और अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया। जनसुनवाई में प्राप्त अधिकांश आवेदन आर्थिक सहायता, विद्युत, पीएम आवास, अतिक्रमण, खाद्यान्न पात्रता पर्ची सहित योजनाओं के लाभ से संबंधित थे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरोज अग्निवंशी सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य खण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जनसुनवाई में उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    Live Khabar India | अंतरराष्ट्रीय डेस्क पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला