जिला अस्पताल में तेजी से बढ़ रहे उल्टी दस्त और खुजली बुखार के मरीज,प्रदूषित पानी पीने से ग्रामीण इलाकों में शिकायत ज्यादा, डॉक्टर भी कर रहे स्वीकार

वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रायसेन। बारिश के साथ ही जिलेभर में दूषित पानी के सेवन से बीमार होने के मामले बढ़े हैं। इस वजह से वर्तमान में जिला अस्पताल में उल्टी दस्त, डायरिया व खुजली बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ज्यादातर मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से सामने आ रहे हैं। डॉक्टर भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि मरीजों के बीमार होने का प्रमुख कारण दूषित पानी का सेवन करना है। जिला अस्पताल में ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या एक हजार के पार हो रही है।
जिला अस्पताल की स्थिति
तिथि पंजीयन भर्ती 1 जुलाई 953 160 ,2 जुलाई 331 147 ,3 जुलाई 1121 212, 4 जुलाई 1178 206 ,5 जुलाई 1280 182 ,6 जुलाई 1192 205 ,7 जुलाई 1175 155,8 जुलाई 1234,1687
इनका कहना है ….
बदलते मौसम के साथ ही सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। दूषित पानी के सेवन से उल्टी-दस्त के मरीजों के साथ ही खुजली डायरिया के मरीज भी बढ़े हैं। बच्चों व बुजुर्गों पर खास ध्यान देना चाहिए।

डॉ.अनिल ओड, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल रायसेन

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    नई दिल्ली (Live khabar india ) देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने और लाखों छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार बड़े स्तर पर कानूनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा