जिला पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्यप्रणाली से जुआरियों पर गिरने लगी गाज जुआरियों मे मचा हडकंप ।

नसीमखान
सांची,,, इस क्षेत्र में लंबे अरसे से जुआरियों ने अपने को सुरक्षित रखते हुए अपने पांव पसार लिये थे ।परन्तु नये पुलिस अधीक्षक ने अवैध जुए पर सख्ती से लगाम लगाना शुरू कर दिया ।इस लगाम लगते ही जुआरियों के हौसले पस्त हो गए तथा क्षेत्र जुआ मुक्त हो गया । नगर भर मे सट्टा होटलों में अनैतिक गतिविधियों पर लगाम कसने की दरकार ।
जानकारी के अनुसार काफी लंबे अरसे से इस क्षेत्र को अपना सुरक्षित क्षेत्र मानते हुए आसपास क्षेत्र को जुए का अड्डा बना डाला था तथा बडे स्तर पर क्षेत्र जुए के अड्डे के रूप में प्रसिद्ध हो चुका था इस जुए के शौकीन जुआरी बडे पैमाने पर जुए लिप्त हो चुके थे हालांकि अनेक बार रायसेन पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुए प्रकरण दर्ज कर बडे पैमाने पर जुआरियों को दबोजते हुए कार्यवाही की परन्तु जुए के अड्डे थमने का नाम नहीं ले रहे थे नये जिला पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने जिले की कमान सम्हालते हुए जुआरियों पर सख्ती से लगाम कसनी शुरू कर दी तथा अनेक जुआरियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में जकडते हुए प्रकरण भी दर्ज किये तथा इसमे उपयोग होने वाले वाहनों के जप्त करने की कार्यवाही की तथा कुछ जुआरियों पर इनाम भी घोषित कर दिया जिससे जुआरियों मे हडकंप मच गया तथा जुआरी अपना ठिकाना बदलने को मजबूर हो गए ।इस पुलिस कार्यवाही से जनता मे पुलिस के प्रति विश्वास बढता दिखाई देने लगा तथा जुआरियों से क्षेत्र जुआमुक्त होता दिखाई देने लगा ।
कब कसेगी सट्टे पर लगाम ।
नगर सहित क्षेत्र मे सट्टे ने अपनी जडें मजबूत जमा ली है यहां तक कि बाजारों में चाकचौराहे पर बडे स्तर पर सट्टा कारोबार फलफूल रहा है यहां तक कि खुलेआम सट्टेबाजी का खेल जारी है पुलिस इन सटोरियो पर कब तक शिकंजा कसेगी ।
होटलों लाजो मे होने वाले कुकर्म पर कब पहुंचेगी पुलिस की नजर।
इन दिनों नगर में होटलों लाजो का कारोबार तेजी से बढा है वैसे तो इन होटलों लाजो मे यहां आने वाले लोगों को ठहरने की व्यवस्था बनाई गई थी परन्तु यहाँ आने वाले लोग तो इस सुविधाओं का लाभ नही ले सके परन्तु इन होटलों लाजो मे लंबे अरसे से कुकर्म का खेल जारी है इन होटलों लाजो मे खुलेआम युवक युवती के जोडें अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हुए अनैतिक गतिविधियों मे लिप्त होने लगे ।यहां तक कि इन होटलों लाजो का दारोमदार भी इस कुकर्म व्यवसाय पर फलने फूलने लगा ।इतना ही नहीं इन होटलों में बाहर से आनेवाले स्कूल छात्र छात्राओं को भी आते जाते देखा जाता है ।इस कृत्य से इस नगर के युवाओं पर भी विपरीत प्रभाव पडने से इंकार नहीं किया जा सकता जिससे लोगों मे चिंता बढ गई है तथा इस नगर की छवि पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता दिखाई देने लगा है ऐसा भी नहीं है कि इस तमाम गौरखधंधे से पुलिस बेखबर रहती हो परन्तु लगाम नाम लग पा रही है अब पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्यप्रणाली से लोगों को उम्मीद जगने लगी है कि इस ऐतिहासिक स्थल पर सट्टा होटलों लाजो की अनैतिक गतिविधियों पर भी लगाम लग सकेगी ।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार