जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में पहुंच रही विकसित भारत संकल्प यात्रा

राम शर्मा रिपोर्टर
योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ ही हितग्राहियों को किया जा रहा है लाभान्वित

रायसेन,
प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। जिले में प्रतिदिन ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही है। इस दौरान ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के वार्डो में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें हितग्राहियों को सरकार की योजनाओं के हितलाभ वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही आईईसी वैन के माध्यम से तथा विभागों द्वारा शिविर में स्टॉल लगाकर नागरिकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए आवेदन लिए जा रहे हैं।
जिले में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा सांची विकासखण्ड की ग्राम पंचायत खण्डेरा तथा नरवर में, उदयपुरा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बम्होरी भुआरी तथा कडहेलीकलां में, सिलवानी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत पोनार तथा शालाबरू में, बाड़ी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत पारतलाई, कन्हवार, गेहलपुर तथा बाबई में, औबेदुल्लागंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बडवाई तथा समनापुरकलां में, गैरतगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत रजपुरा तथा शोभापुर में और बेगमगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत पंडरभटा और मोईआ पहुंची। इनके अतिरिक्त सिलवानी नगरीय निकाय में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के इन ग्राम पंचायतों तथा सिलवानी नगर में पहुंचने पर शिविर आयोजित किए गए। शिविरों के प्रारंभ में जनप्रतिनिधियों द्वारा आईईसी वैन (प्रचार रथों) का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत शिविरों में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए। शिविरों में विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आवेदन भी लिए गए।
विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में स्वास्थ्य विभाग तथा आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों के आधार कार्ड अपग्रेड करने का कार्य भी किया गया। खाद्य विभाग द्वारा उज्जवला योजना के नए पंजीयन, पशुपालक, मछुआरे के क्रेडिट कार्ड के लिए नए आवेदन लिए गए। कृषि विभाग द्वारा केसीसी उन्नत कृषि यंत्र, पीएचई विभाग नल जल योजना, राजस्व विभाग द्वारा पीएम किसान निधि एवं स्वामित्व योजना के साथ अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग द्वारा किसानों के समक्ष ड्रोन के माध्यम से खेतों में उर्वरकों के छिड़काव का भी प्रदर्शन किया गया।

नसीम खान

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’