जिले के 163532 किसानों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 32 करोड़ 70 लाख रु से अधिक राशि अंतरित

नसीमखान
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

रायसेन,
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज वाराणसी उत्तर प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त की राशि किसानों को वितरित की गईं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रायसेन जिले के 163532 हितग्राही किसानों के बैंक खातों में 32 करोड़ 70 लाख 64 हजार रु की राशि अंतरित की गई है। रायसेन स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त राशि का वितरण कार्यक्रम सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हितग्राही किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दो-दो हजार राशि के सांकेतिक चेक भी प्रदान किए गए।

सांची विधायक डॉ चौधरी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किसानों के कल्याण और आर्थिक उन्नति के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किश्तों में 06 हजार रू की राशि प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष चार हजार रु की राशि प्रदान की जाती है।
विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा सिंचाई के रकबे में लगातार वृद्धि की जा रही है। नवीन जल संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही अन्य योजनाओं का भी उल्लेख किया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वाराणसी उत्तर प्रदेश में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष शर्मा, एसडीएम श्री मुकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी और हितग्राही किसान उपस्थित रहे।

जिले के 163532 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त के दो-दो हजार रू के मान से कुल 32 करोड़ 70 लाख 64 हजार रू की राशि प्रदान की गई है। सांची विधानसभा क्षेत्र के 44014 किसानों को 88028000 रू, उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के 52458 किसानों को 104916000 रू, भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के 24105 किसानों को 48210000 रू तथा सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के 42955 किसानों को 85910000 रू की राशि वितरित की गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप